36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत में छात्र ऋषभ की ह# त्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार 

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):-CIA-3 पुलिस टीम ने खटीक बस्ती में छात्र ऋषभ की धारदार हथियार से हत्या करने के मामले में और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान कर्ण व प्रिंस उर्फ काकू निवासी खटीक बस्ती के रूप में हुई है।

सीआइए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को देर शाम को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर मधुमिता हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने छह साथी आरोपी मोहम्मद फैसल, सौरभ, सभीहुद्दीन उर्फ समीर, समुनी अहमद, विजय व सलमान के अतिरिक्त फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ वारदात में प्रयुक्त बाइक, स्कूटी व डंडे बरामद करने का प्रयास करेंगी। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी मोहम्मद फैसल निवासी जगजीवन राम कॉलोनी, सौरभ, सभीहुद्दीन उर्फ समीर, समुनी अहमद, विजय व सलमान निवासी खटीक बस्ती के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो बाइक, एक चाकू व डंडे बरामद कर आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

*यह है मामला*
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में कृष निवासी विराट नगर ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 12वी कक्षा में पढ़ता है। उसके पास 4 फरवरी को साय करीब 5 बजे आदित्य का फोन आया। जिसने कहा कि हमारा शनि मंदिर के पास झगड़ा हो गया है। आदित्य ने उसको पुराना शुगर मील के पास आने के लिए कहा। जब वह बाइक से गोहाना रोड पर आ रहा था तभी उसके पास दोबारा से फोन आया और गोहाना मोड़ की तरफ आने के लिए कहा। वह गोहाना मोड़ की तरफ गया वहा उसका दोस्त बाइक लेकर खड़ा मिला। वह दोस्त ऋषभ की बाइक के पीछे खटीक बस्ती में पहुंचा तो एक व्यक्ति ने आते ही उसको थप्पड़ मारते हुए कहा तुम यहा क्या करने आए हो। तभी वहा काफी भीड़ इक्कठा हो गई। वहा काफी लड़कों ने उसको व दोस्त ऋषभ को जमीन पर गिराकर डंडों से मारपीट शुरू कर दी। दोस्त दिवाशु व आदित्य वहा से भाग गए। उनमें से एक लड़के ने ऋषभ को धारदार हथियार मारा। ऋषभ खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिर गया। आरोपी एक दूसरे को बिट्टू, सोरभ, कर्ण व काकू नाम लेकर पुकार रहे थे। मारपीट में इनके साथ 10/12 अन्य व्यक्ति भी थे। सभी आरोपी चोट मारकर जांन से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। आदित्य व दिवाशु ऋषभ को सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहा डॉक्टर ने जांच के बाद रिश्व को मृत घोषित कर दिया। कृष की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- CM बनने के बाद आज पहली बार नायब सिंह जाएंगे अपने पैतृक गांव

Voice of Panipat

हरियाणा रोडवेज ने अलवर के लिए शुरू की बस सेवा, देखें टाइमिंग और रूट

Sahab Ram

हरियाणा में शहीदों के आश्रितों को 1 करोड़ देगी सरकार

Voice of Panipat