August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- CM बनने के बाद आज पहली बार नायब सिंह जाएंगे अपने पैतृक गांव

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के नवनियुक्त CM नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंच रहे है.. मुख्यमंत्री सैनी पैतृक गांव के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो चुके है.. नायब सैनी का भव्य स्वागत के लिए गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया है.. आपको बता दें कि 5 माह पहले भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भी कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी तत्कालीन CM मनोहर लाल से मुलाकात करने के बाद अपने पैतृक गांव मिर्जापुर माजरा पहुंचे थे.. यहां ग्रामीणों ने सांसद सैनी का भव्य स्वागत किया था.. सैनी ने अपने परिवार के साथ नगर खेड़ा पर माथा टेका.. घर पहुंचने पर उनकी माता कुलवंत कौर ने तिलक करके स्वागत किया था..

हरियाणा पंचायत चुनाव में भाजपा ने सीएम नायब सिंह सैनी की पत्नी सुमन सैनी को अंबाला के वार्ड नंबर 4 से जिला परिषद मेंबर के चुनाव का उम्मीदवार बनाया था.. सांसद की पत्नी सुमन सैनी को राजेश देवी ने 236 वोट से हराया था. सांसद की पत्नी सुमन सैनी चौथे नंबर पर रही थी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के किसानों को अब दिन के समय में मिलेगी ट्यूबवेलों पर बिजली

Voice of Panipat

पानीपत में बंद मकान देखकर चोरो ने की 2 लाख कैश चोरी

Voice of Panipat

Haryana में 1 दिसंबर से खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा मंत्री ने कही ये बात

Voice of Panipat