August 15, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest NewsPanipatPanipat Crime

ज़िम्मेदारियों का बोझ , अकेला कमाई का साधन और बेरोज़गारी ने ली जा#न

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – 5 बच्चों के पिता ने बेरोज़गारी के आगे घुटने टेके और परिवार को अकेला छोड़ गया , इस भारी दुख के साथ । घटना पानीपत के अर्जुन नगर की है जहां5 बच्चों के पिता ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर में फांसी लगा ली । मृतक 6 महीने से नौकरी की तलाश में था और घर में अकेला कमाने वाला था जिससे तनाव भी ज़्यादा था ।मूल रूप से मृतक सुरेंद्र U.P. का रहने वाला था जो काम की तलाश में अपने परिवार का पेट पालने पानीपत शहर आया था लेकिन यहां भी किस्मत ने साथ नही दिया और अपनी जान लेने कीनोबत आ पड़ी ।

परिवार वालों का कहना है कि घटना से पहले सुरेंद्र ने परिवार के साथ बैठकर अच्छे से खाना खाया फिर गर्मी के चलते परिवार उपर जाकर सो गया और सुरेंद्र नीचे , जब सुबह परिवार नीचे आया तो सुरेंद्र फांसी से लटका हुआ मिला । घर वालों की चीखों की आनाज़ सुन गली के लोग
जमा हुए औऱ फिर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
अब कारवाई और पोस्टमार्टम के बाद शव घर वालों को सोप दिया गया है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के लड़के की अनोखी प्यार की कहानी, जर्मन लड़की से हुई ऐसे मुलाकात, अब कर ली शादी

Voice of Panipat

HARYANA:- बुजुर्ग दंपती ने शादी के 43 साल बाद लिया तलाक, वजह जान होगी हैरानी

Voice of Panipat

विजयादशमी पर्व पर ऐसे पाठ करने से प्रसन्न होगे प्रभु श्रीराम

Voice of Panipat