28.7 C
Panipat
September 28, 2026
Voice Of Panipat
PANIPAT NEWS

एलिवेटेड रोड की ड्राइंग में बदलाव, 225 करोड़ की लागत से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस से होगा कनेक्ट

एलिवेटेड रोड की ड्राइंग में बदलाव

Elevated Road : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे को जोड़ने के लिए फरीदाबाद में मोहना एलिवेटेड रोड की लोक निर्माण ने ड्राइंग में बदलाव किया है। 225 करोड़ से बन रहा एलिवेटेड मार्ग का लगभग काम पूरा हो चुका है और यह मार्ग पूरी तरह से पिलरों पर खड़ा किया गया है। शहर के लोगों की मांग की थी कि इस एलिवेटेड मार्ग पर बाजार की तरफ कोई रास्ता नहीं दिया है।

लोगों की डिमांड को देखते हुए मोहना एलिवेटेड मार्ग की ड्राइंग को बदल दिया। अब बाजार की साइड लोगों के उतरने व चढ़ने के लिए दो जगह पर सीढ़ी बनाई जाएगी। ताकि किसी वाहन से उतरकर बाजार में जाने वाले लोग आसानी से अंदर आ सके और उनको लंबा चक्कर नहीं लगना पड़े।

एलिवेटेड मार्ग परियोजना का 65 प्रतिशत काम पूरा किया जा चुका है। शेष 35 प्रतिशत काम काे पूरा करने के लिए ठेकेदार मार्च तक डेड लाइन सीमा बढ़ाने की बात कह रहा है, लेकिन अभी तक उसने विभाग में आवेदन लिख कर नहीं दिया है।

एलिवेटेड मार्ग 225 करोड़ से बन रहा

इस एलिवेटेड मार्ग का निर्माण पीडब्ल्यूडी की तरफ से बनाया जा रहा है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय मार्ग सीध तौर पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा। इस परियोजना पर 225 करोड़ रुपये की लागत से मोहना एलिवेटेड मार्ग बना रहा है। मार्ग के लिए 90 पिलर बनाए जा रहे हैं।

विभाग के अनुसार इस एलिवेटेड मार्ग को बनाने के लिए बनाए गए पिलर तैयार हो चुके है। जैन कालोनी से कल्पना चावला सिटी पार्क के बीच 150 मीटर में पिलर बनाने का कार्य शेष बचा है। यह कार्य सीवर लाइन और पेयजल की लाइन बदले जाने के कारण रुका हुआ था। अब लाइन बदलने का काम पूरा हो चुका है।

दो साल से चला हुआ है काम, डेडलाइन जून में खत्म हुई

मोहना एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य जून-2024 में शुरू किया था और दो वर्ष के अंदर जून-2026 में बनाकर तैयार करना था। मार्ग के निर्माण कार्य का जुलाई में निरीक्षण करने के लिए विभाग के अधीक्षक अभियंता मनोज ओला आए थे।

पूरे मार्ग का पैदल चल कर निरीक्षण किया था। तब उन्होंने विभागीय अधिकारियों को मार्ग को तैयार करने की अंतिम तारीख दिसंबर-2026 दी थी।

फिलहाल मार्ग 65 प्रतिशत बनाया गया और 35 प्रतिशत बनना है। इसलिए ठेकेदार अमित ने इसके तैयार होने की अंतिम तारीख मार्च-2027 तक देने की मांग की है।

Related posts

PANIPAT के सरपंच और 9 पचों को SDM ने भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला ?

Voice of Panipat

हरियाणा के पूर्व विधायक जिलेराम शर्मा BJP में शामिल

Voice of Panipat

पानीपत :- स्क्रैप से भरा कैंटर लूट मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

Leave a Comment