33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

पुरानी रंजिश में भतीजे ने की चाचा की ह#त्या , पत्थरों से किया वार

वॉयस ऑफ पानीपत ( मोनी कुमारी ) – हरियाणा के पानीपत स्थित गाँव कोटपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक भतीजे ने अपने ही चाचा की बेहद बेरहमी से हत्या कर दी। घटना मंगलवार रात 8 बजे की है जिस वक्त चाचा सुशील अपने घर की तरफ जा रहा था । उस समय आरोपी भतीजा अपने चाचा का रास्ता रोककर उसके साथ मार पीट करने लगा । भतीजे ने अपने चाचा को जमीन पर गिराकर उसके चेहरे पर पत्थरो से वार किए। जब तक आस-पास मौजूद लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचते ,तब तक चाचा सुशील गंभीर रुप से घायल हो चुका था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV में कैद हुआ आरोपी भतीजा


घटना का पूरी वीडियो आस-पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गया । आसपास के लोगों का कहना है कि चाचा और भतीजे के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी इसलिए भतीजे ने बदला लेने के लिए ये तरीका अपनाया । वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल सुशील को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

फिलहाल परिजनों ने आरोपी भतीजे के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है । सुशील की पत्नी कविता का कहना है कि भतीजा पहले भी चाचा के साथ मारपीट कर चुका है ।अब पुलिस सीसीटीवी के जरिये आरोपी की तलाश करने में जुटी है । पुलिस की जांच पड़ताल में जल्द ही सारा मामला सामने आ जाएगा ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

शटर तोड़कर दुकान में घुसे चोर, 21500 की नकदी पर किया हाथ साफ

Voice of Panipat

मनोहर लाल ही होंगे Haryana के मुख्यमंत्री, शाम 4 बजे लेंगे CM पद की शपथ

Voice of Panipat

अपने दोस्त के साथ दुल्हा निकला था कार्ड बांटने, नहर मे गिरी कार, दोस्त की मौ* त

Voice of Panipat