33.4 C
Panipat
September 24, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

बिजली समस्या पर बड़ा एक्शन, मंत्री अरविंद शर्मा ने JE को निलंबित किया

Minister Arvind Sharma suspended the JE

Haryana News : हरियाणा में बिजली विभाग के जेई को बिजली की समस्या को गंभीरता से नहीं लेना महंगा पड़ गया। जब यह मामला सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के सामने लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में आया तो जेई को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश द दिए।

चरखी दादरी के कुलदीप पार्षद और दीपक नागवान ने बैठक में मंत्री को बताया कि घासोला फीडर से चलने वाला क्षेत्र बिजली की समस्या से जूझ रहे हैं। जहां पर बार-बार शिकायत करने पर उनकी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया और लोग बिजली से परेशान हो गए। जब निगम के अधिकारियों को बताया तो जेई ने तब भी उसको गंभीर नहीं लिया।

इसके चलते अधिकारियों ने जेई को चार्टशीट कर दिया। मंत्री अरविंद शर्मा ने मामले को गंभीरता से लिया और कहा कि जब जेई को काम नहीं करने पर चार्टशीट कर दिया है तो तो स्पष्ट है कि उसके काम में कोताही है। इसलिए उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित करें और उसकी कार्यप्रणाली सही नहीं होने तक बहाल ना किया जाए।

बैठक में कैबिनेट मंत्री के समक्ष कुल 10 शिकायत रखी गई, जिनमें से 5 पुरानी व 5 नई शिकायतें रही। मौके पर ही 8 शिकायतों का समाधा कर दिए गया। इस दौरान जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय से संबंधित शिकायत पर उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक जाँच के मामले में हर शिकायतकर्ता को शामिल किया जाए। मिसरी गांव में रोड और पेड़ करने के मामले में उन्होंने कहा कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही करें और रोड का काम जल्द से जल्द पूरा किया जाए। साथ ही खाली जमीन पर पेड़ लगवाएं।

पेंतावास खुर्द की चकबंदी की शिकायत को लेकर कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि उपायुक्त मनदीप कौर स्वयं मामले की एक सप्ताह में जांच कर फैसला लें। साथ ही डीआरओ को निर्देश दिए कि अगली बैठक से पहले काम को सिरे चढ़ाए।

Related posts

पोस्टमैन की हत्या का हुआ खुलासा, पढ़िए किसने की थी हत्या

Voice of Panipat

डंपर ने सड़क किनारे खड़े 4 युवकों को मारी टक्कर, 3 की मौके पर हुई मौत, 1 की हालत गंभीर

Voice of Panipat

UP- बागपत के बड़ौत में बड़ा हादसा, टूट गया मंच, 7 लोंगों की मौत

Voice of Panipat

Leave a Comment