28.8 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Haryana: गुरुग्राम- मानेसर और पचगांव के बीच बेहतर होगी कनेक्टिविटी, यहां बनेगा नया मेट्रो कॉरिडोर

हरियाणा के गुरुग्राम में नया मेट्रो कॉरिडोर बनाने की तैयारियां तेज हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रस्तावित सेक्टर-56 से पंचगांव मेट्रो कॉरिडोर की प्रगति की समीक्षा की और संशोधित DPR जल्द अंतिम रूप देने के निर्देश दिए है।

मुख्य सचिव ने बीते शुक्रवार को परियोजना की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को संशोधित DPR (Detailed Project Report) निर्धारित समयसीमा में अंतिम रूप देने के निर्देश दिए है।

इसके साथ ही अधिकारियों को परियोजना से संबंधित प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए कहा गया है। यह कॉरिडोर गुरुग्राम के कई महत्वपूर्ण और तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

कहां- कहां से गुजरेगा नया मेट्रो कॉरिडोर ?

प्रस्तावित 35.25 किलोमीटर लंबे मेट्रो कारिडोर में 28 स्टेशन बनाए जाएंगे। ये मेट्रो कॉरिडोर सेक्टर-56 से शुरू होकर सेक्टर-61, 65, 66, 50, 49, खेड़कीदौला, ग्लोबल सिटी, न्यू गुरुग्राम (सेक्टर-84, 86, 90) और IMT मानेसर होते हुए पचगांव तक जाएगा।

Metro कारिडोर गुरुग्राम के प्रमुख आवासीय, वाणिज्यिक और औद्योगिक क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा। इससे गुरुग्राम-मानेसर-पंचगांव क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। साथ ही सड़क यातायात का दबाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

RRTS, रैपिड मेट्रो और ऑर्बिटल रेल से जुड़ेगा Metro कॉरिडोर

मिली जानकारी के अनुसार इस मेट्रो कॉरिडोर को RRTS, रैपिड मेट्रो और ऑर्बिटल रेल से जोड़ने की भी तैयारी है। सेक्टर-56 में रैपिड मेट्रो स्टेशन के साथ इसका सीधा इंटरचेंज होगा।

यात्री बिना बाहर निकले सीधे नई मेट्रो से रैपिड मेट्रो बदल सकेंगे। वहीं पचगांव चौक एक मुख्य जंक्शन बनेगा, जहां यह दिल्ली-अलवर Regional Rapid Transit System (RRTS) से जुड़ेगा। साथ ही पचगांव में इस Metro कॉरिडोर को हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर नेटवर्क से भी इंटीग्रेट किया जाएगा।

Related posts

पानीपत में तेज रफ्तार कार ने छीना 3 बच्चों से पिता

Voice of Panipat

HARYANA में 2 मंत्रियों का बड़ा ऐक्शन, कंवरपाल गुर्जर ने पटवारी को किया, सस्पेंड,बिजली मंत्री ने नायब तहसीलदार को किया चार्जशीट

Voice of Panipat

दुखद खबर- हरियाणा के 4 युवाओं की हिमाचल में हुई दर्दनाक मौत

Voice of Panipat

Leave a Comment