June 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

पानीपत में तेज रफ्तार कार ने छीना 3 बच्चों से पिता

वायस ऑफ पानीपत (ब्यूरो):- अपने दोस्त के साथ घर लौट रहे बाइक सवार अधेड़ की कार की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया.. आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया.. पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है..

पुलिस को दी शिकायत में सोंधापुर निवासी विक्की ने बताया कि उसके पिता सतबीर सिंह अपने दोस्त शमशेर सिंह निवासी करनाल के साथ बाइक पर पानीपत की तरफ आ रहे थे.. जब वे दोपहर करीब 1:30 बजे पेप्सी पुल के पास से पहुंचे तो करनाल की तरफ से पंजाब नंबर होंडा सिटी कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.. इससे बाइक सवार दोनों अधेड़ रोड पर गिर गए.. दुर्घटना में बाइक चला रहे शमशेर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पीछे बैठे सतवीर सिंह निवासी सोंधापुर की मौत हो गई.. घटना की जानकारी थाना सदर पुलिस को दी गई..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में नकली शराब बनाने मामले में गिरोह का दूसरा आरोपी काबू

Voice of Panipat

PANIPAT:- ठगों ने बातों में उलझाकर महिला की उतरवाई कानों की बाली, बदले में थमा गए पॉलीथिन, FIR दर्ज

Voice of Panipat

HARYANA:- मंगेतर के साथ बाइक पर पेपर देने जा रही थी युवती, ऐसा क्या हुआ कि मौके पर पहुंची पुलिस

Voice of Panipat