32.6 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: आज फिर सस्ता हुआ सोना- चांदी, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड का लेटेस्ट रेट

आज 15 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में फिर गिरावट देखने को मिली है। लगातार दूसरे दिन 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव नीचे आए हैं। जिसके बाद देश के ज्यादातर शहरों में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1.54 लाख के आसपास बनी हुई है।

पिछले दो दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड 500 रुपये और 22 कैरट सोना  लगभग 460 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं MCX पर सुबह 9 बजे तक सोने का भाव 117 रुपये टूटकर 1,51,113 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

देश के बड़े शहरो में सोने का ताजा भाव

देश के अलग- अलग शहरों में आज 15 सितंबर को सोने के भाव में थोड़ा फर्क देखने को मिला। देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1,54,230 रुपये है। एक दिन पहले यानी 14 सितंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम पर थी।

मुंबई और कोलकाता में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,41,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,240 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी का लेटेस्ट रेट

चांदी की बात करें तो लगातार तीन दिनों की स्थिरता के बाद आज इसकी चमक फीकी पड़ी है। इससे पहले 11 सितंबर को एक किलो चांदी 10 हजार रुपये सस्ती हुई थी। वहीं आज की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,44,900 रुपये के भाव में बिक रही है।

Related posts

ओलिंपियन बजरंग पूनिया फिर आए किसानों के समर्थन में

Voice of Panipat

PANIPAT:- फेसबुक पर हुआ प्यार, फिर की कोर्ट मैरिज, प्रेमी के संग फरार हुई विवाहिता 

Voice of Panipat

दिवाली से पहले पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट का नया आदेश, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

Leave a Comment