32.6 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के हांसी को त्यौहारी सीजन पर मिला बड़ा तोहफा, स्टेशन पर ठहराव करेगी 4 नई ट्रेनें

हरियाणा के हांसी और आसपास के इलाकों के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बता दें कि यहां सोमवार यानी कल से स्टेशन पर 4 नई ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। PWD मंत्री रणबीर गंगवा और हांसी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक विनोद भयाणा ने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों के ठहराव की शुरुआत की।

बीजेपी विधायक विनोद भयाणा ने बताया कि हांसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 14619/20, फिरोजपुर कैंट-अगरतला- फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 14717/18, बीकानेर- हरिद्वार- बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है।

इसके अलावा गोरखपुर धाम एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अमृत भारत योजना के तहत हांसी स्टेशन पर 18 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च कर नवीनीकरण कार्य किए जा रहे हैं। यात्रियों को आधुनिक और डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

विनोद भयाणा ने बताया कि यात्रियों की डिमांड पर लंबे समय से इन ट्रेनों के हांसी स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई जा रही थी। उन्होंने रेलवे अधिकारियों के सामने इस मांग को रखा था जिसके सकारात्मक परिणाम आज सबके सामने है और हांसी सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों को चार नई ट्रेनों के ठहराव की सुविधा मिली है।

लंबी दूरी की यात्रा होगी सुगम

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि इन नई ट्रेनों के ठहराव से हांसी जिले की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। इससे स्टूडेंट्स, नौकरीपेशा लोगों और व्यापारियों सहित कई कार्यों से सफर करने वालों को फायदा पहुंचेगा। इन ट्रेनों के ठहराव से उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान और त्रिपुरा जैसे राज्यों के लिए लंबी दूरी की यात्रा करना सुगम हो जाएगा। लोगों को अपने नजदीक लंबी दूरी की ट्रेनों की सुविधा मिलेगी जिससे उन्हें रोहतक और दिल्ली जैसे शहरों के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी।

Related posts

छात्रों के प्रदर्शन की हुई जीत: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा!

Voice of Panipat

सरकार ने जारी किए आदेश, Group-D कर्मचारियों की होगी जॉइनिंग

Voice of Panipat

Elvish Yadav और Singer Fazilpuriya पर ED ने लिया बड़ा एक्शन, जब्त की प्रॉपर्टी, पढ़िए पूरी खबर  

Voice of Panipat

Leave a Comment