September 14, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

दिल्ली से हरियाणा आने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 15 अक्टूबर तक रद्द रहेगी ये ट्रेन

दिल्ली सहित हरियाणा से कालका का सफर करने वाले रेलयात्रियों के लिए परेशानी बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। ट्रेन नंबर 14331, दिल्ली- कालका ट्रेन को 15 अक्टूबर तक रद्द कर दिया गया है।

शाम के समय दिल्ली सहित हरियाणा के विभिन्न हिस्सों से कालका जाने के लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक थी लेकिन अब इसके रद्द होने पर यात्रियों को निजी वाहनों से सफर करना होगा जिसमें समय और पैसा दोनों ही ज्यादा लगेंगे।

इस वजह से हुई रद्द

रेलवे ने बताया हैं कि चंडीगढ़ स्टेशन पर 9 सितंबर से 15 अक्तूबर तक अलग-अलग चरणों में पावर और ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। इस दौरान पुराने फुट ओवरब्रिज के गर्डर हटाने और नए थ्रू-रूफ की लॉन्चिंग सहित स्टेशन के आधुनिकीकरण से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इसके चलते पुरानी दिल्ली-कालका एक्सप्रेस के अलावा कई अन्य ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।

यात्रियों को झेलनी होगी परेशानी

शाम के समय पुरानी दिल्ली से रवाना होकर कालका के लिए जाने वाली यह ट्रेन हरियाणा में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र सहित कई अन्य स्टेशनों पर ठहराव करती है। ऐसे ही लंबी अवधि के लिए इस ट्रेन के रद्द होने से नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। खासकर दिल्ली से सोनीपत और पानीपत के लिए आने वाले यात्रियों को और ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ेगी। अब उन्हें बस या टैक्सी का सहारा लेना पड़ेगा जिसमें किराया और समय दोनों ही ज्यादा लगेगा।

दिल्ली-कालका एक्सप्रेस के रद्द रहने की अवधि लंबी होने के कारण यात्रियों को 15 अक्तूबर तक परेशानी झेलनी पड़ेगी। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया गया है। 16 अक्तूबर से ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, दिल्ली मंडल

Related posts

हरियाणा के इस स्कूल में मिले अफीम के पौधे, पुलिस के पहुंचने से पहले किया ये काम

Voice of Panipat

PUMA का नकली सामान बेचने पर कार्रवाई, दुकान से स्पोर्ट्स शूज-टैक शूट आदि बरामद

Voice of Panipat

पटाखों पर क्यों नहीं लगा पूरी तरह बैन, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को फटकारा, 25 नवंबर तक फैसला लेने का समय दिया

Voice of Panipat

Leave a Comment