September 13, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के सिरसा अनाज मंडी में जुए के अड्डे पर पुलिस की रेड,  आठ आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के सिरसा अनाज मंडी में पुलिस ने  जुए के अड्डे पर छापेमारी की और 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने 96300 रुपये के साथ जुआ खेलते हुए 8 लोगों को रंगे हाथ पकड़ा है । पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इस मामले में सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत उनकी टीम गश्त कर रही थी।

शनिवार देर रात को बाल्मीकि चौक सिरसा में पुलिस की टीम मौजूद थी। तभी उन्हें सूचना मिली कि अनाज मंडी में सार्वजनिक रूप से जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी और 8 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया।

जुआ खेलते हुए आठ आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजत, नरेंद्र, राजिंद्र कुमार, कृष्ण लाल, अनिल, अशोक कुमार, सौरभ और ताराचंद के रूप में हुई है। सभी आरोपी सिरसा के ही रहने वाले है। पुलिस ने मौके से 96300 रुपए की जुआ राशि और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ शहर थाना में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

उन्होनें कहा कि जिले में अवैध धंधा करने वालों और अपराधियों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो बिना डर के इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

समालखा में गूंजा खेलों का उत्साह , खंड स्तरीय प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

Voice of Panipat

PANIPAT:- जेके सुपर सीमेंट कंपनी ने पुलिस को दिए 50 बैरिकेड्स

Voice of Panipat

हरियाणा की सभी तहसीलों का मौसम पूर्वानुमान जारी, देखें कहां- कहां होगी बारिश ?

Sahab Ram

Leave a Comment