Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। मानसून के एक्टिव होने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। वहीं कुछ जिलों में बादल छाए हुए है। बारिश की वजह से मौसम सुहावना हो गया है और लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है।
हरियाणा के 16 जिलों में आज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD चंडीगढ़) अनुसार आज 12 सितंबर को प्रदेश के 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश की संभावना है।
आज शनिवार सुबह पानीपत के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, जबकि करनाल, सोनीपत, भिवानी में बादल छाए हुए है। यहां भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में अगले दो दिन तक बारिश का दौर जारी रहेगा और इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
11 सितंबर को भी हुई झमाझम बारिश
11 सितंबर को मानसून के एक्टिव होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को भी प्रदेश के सात जिलों में बारिश हुई थी। इसकी वजह से राज्य के औसतन तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन कुछ पश्चिमी जिलों में अभी भी तेज गर्मी का असर देखा जा रहा है।

