August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

हरियाणा में आज भी इन 8 शहरों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्य):- हरियाणा में आज भी मौसम बदला बदला सा रहेगा.. मौसम विभाग ने 8 शहरों में बारिश के आसार जताए हैं.. इनमें आदमपुर, नाथूसरी चौपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, सिरसा, रतिया, डबवाली शामिल हैं.. सूबे में 24 घंटे में सामान्य से 109% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है.. बारिश से अधिकतम तापमान में 10.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.. सबसे कम यमुनानगर जिले का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री दर्ज किया गया.. हरियाणा में 2.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है। सबसे अधिक बारिश सिरसा जिले में 10.9 एमएम रिकॉर्ड की गई है..

वहीं फतेहाबाद में 9.4, कैथल में 3.8, अंबाला में 3.6, करनाल में 2.0, हिसार में 1.9, पंचकूला में 1.3, कुरुक्षेत्र में 1.2, यमुनानगर में 0.8, दादरी और भिवानी में 0.3, जींद में सबसे कम 0.1 बारिश दर्ज की गई.. हरियाणा में 1 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 3.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 49% कम बारिश है.. इस समय 6.3 एमएम बारिश सामान्य श्रेणी में आती है.. राज्य के 10 जिले ऐसे हैं जिनमें अभी तक बारिश नहीं हुई है.. यहां 100% बारिश की कमी है। कहा जाए तो आधा हरियाणा अक्टूबर में सूखा पड़ा हुआ है। इससे सरसों की बिजाई में देरी की संभावना है.. हरियाणा में हुई बारिश से वायु प्रदूषण से काफी सुधार हुआ है.. फतेहाबाद, बहादुरगढ़, धारूहेड़ा को छोड़कर सूबे के अन्य शहरों में AQI 200 से भी कम रिकॉर्ड किया गया है.. मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर में हुई इस बारिश से सुबह शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लगेगा। कई स्थानों पर लोगों को रात में गर्म कपड़े पहनने पड़ेंगे…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana में स्कूलों के खुलने व बंद होने का समय बदला, पढ़िए

Voice of Panipat

इंतजार हुआ खत्म, देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का 12 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन

Voice of Panipat

व्रत में क्यों खााते है सेधा नमक? जानिए

Voice of Panipat