28.1 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में बारिश से वातावरण में घुली ठंडक, आज फिर इन जिलों में बरसेंगे बदरा

Rain brings a chill to the air in Haryana; clouds set to pour over these districts again today.

हरियाणा में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिसके चलते कल यानी शुक्रवार को प्रदेश के 7 जिलों रोहतक, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, भिवानी, हिसार और पानीपत में बारिश हुई है। इन जिलों में बारिश से वातावरण में ठंडक घुल गई है जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं, किसानों के लिए भी यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है।

इन जिलों में लंबे समय से बारिश नहीं होने के चलते फसलों में सुखे जैसे हालात बने हुए थे लेकिन अब बारिश से किसानों को राहत पहुंचेगी। धान और कपास की फसल में बीमारियों का प्रकोप कम हो जाएगा।

आज फिर बारिश की संभावना

मौसम विभाग (IMD चंडीगढ़) के पूर्वानुमान के अनुसार, आज प्रदेश के 16 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। कल से दो दिन झमाझम बारिश की संभावना भी जताई गई है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राज्य में औसतन तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन कुछ पश्चिमी जिलों में अभी भी तेज गर्मी का असर देखा जा रहा है। प्रदेश में 2 मुख्य जिलों सिरसा और हिसार में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया है।

Related posts

हरियाणा को मिली 124 पीएम श्री स्कूलों की सौगात

Voice of Panipat

HARYANA में 8 हज़ार एकड़ ज़मीन पर बनेगी स्मार्ट सिटी !

Voice of Panipat

HARYANA पिछड़ा वर्ग वेंचर कैपिटल फंड शुरू होगा

Voice of Panipat

Leave a Comment