28.2 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

कल 12 सितंबर का मौसम: हरियाणा- पंजाब समेत 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

कल 12 सितंबर का मौसम: दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कल यानी 12  सितंबर के लिए बारिश का पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक कल यानी 12 सितंबर को हरियाणा, पंजाब समेत देश के 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश होगी। कुछ राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी- तूफान का अलर्ट भी जारी किया गया है। तेज आंधी के चलते छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। वहीं, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

कल 12 सितंबर को देश के 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कल शनिवार को उत्तरप्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश होगी। इन राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी चलने की भी संभावना है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों पर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के असर से 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में, 13 और 14 तारीख को पश्चिमी मध्य प्रदेश में, 13 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में, 13 और 14 सितंबर को गुजरात क्षेत्र में और 14 सितंबर 2026 को सौराष्ट्र और कच्छ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Related posts

हरियाणा में अब सताएगी उमस भरी गर्मी, मानसून को लेकर IMD ने जारी किया नया अपडेट

Sahab Ram

हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन दो जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Sahab Ram

Haryana सहित इन राज्‍यों में आज बदल सकता है मौसम, बारिश की संभावना

Voice of Panipat