34 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
India News

Gold Silver Price: सोना- चांदी के भाव में बड़ा उछाल, देखें आज कितना महंगा हुआ 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Rate: सोने- चांदी के भाव में आज बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। शुक्रवार सुबह देश में सोना महंगा हुआ, वहीं चांदी के दाम भी बढ़ गए है। आज 11 सितंबर 2026 को सोने की कीमतों में 600 रुपये का उछाल दिखा है। जिसके बाद कई शहरों में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 1.55 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,340.71 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के बड़े शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने का लेटेस्ट रेट

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,670 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट का भाव 1,42,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

दिल्ली में एक दिन पहल 10 सितंबर 2026 को 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 1,54,450 रुपये और  22 कैरेट सोना 1,41,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ था। 

वहीं मुंबई और कोलकाता में आज 11 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में  आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा  चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,520 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 22 कैरेट 10 ग्राम वाले सोने का भाव 1,42,560 रुपये है।

1 किलोग्राम चांदी का ताजा भाव

सोने की तरह चांदी के भाव में भी आज बंपर बढ़ोतरी देखने को मिली। 11 सितंबर की सुबह चांदी बढ़कर 2,55,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.54 डॉलर प्रति औंस पर है।

Related posts

जनवरी में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद

Voice of Panipat

HARYANA सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल, इन इंस्पेक्टरों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

Voice of Panipat

HOLI पर भांग पीने का है प्लान, तो जान लें ये After Effects

Voice of Panipat

Leave a Comment