28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के स्कूली बच्चों की बल्ले-बल्ले, 5 लाख छात्रों को मिलेंगे टैबलेट

हरियाणा के स्कूली बच्चों को सरकार ने बड़ी सौगात दी है। प्रदेश की नायब सैनी सरकार कक्षा 10वीं से 12वीं तक के 5 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट देगी। इसके लिए सरकार ने डेटा सिम (Data SIMs) खरीदने की भी मंजूरी दे दी है।

बीते सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अध्यक्षता में हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक हुई। जिसके बाद सरकार ने विद्यार्थियों के लिए 5 लाख डाटा सिम खरीद को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने कहा कि कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को 5 लाख टैबलेट दिए जाएंगे। इनके लिए डाटा सिम की खरीद की जाएगी। उन्होनें कहा सरकार विद्यार्थियों को गुणवता एवं तकनीकी शिक्षा मुहैया करवाने पर जोर दे रही है।

इसका मुख्य उद्देश्य राज्य के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा प्रदान करना है, ताकि वे आधुनिक समय की आवश्यकताओं और कौशलों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकें।

इसके अलावा सरकार ने हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के लिए 220वॉट की टयूबलर टाइप लीड एसिड बैटरी की खरीद प्रक्रिया को भी स्वीकृति प्रदान की है। इनमें 100एएच, 200एएच तथा 120एएच सहित 5 टाईप की बैट्रियों की खरीद शामिल हैं।

Related posts

HARYANA:- CM सैनी के लिए तेज बारिश में रोका ट्रैफिक, गुस्साए लोगों ने बजाए हॉर्न

Voice of Panipat

Haryana:- कैश और जेवर लेकर विवाहिता मायके से प्रेमी संग हुई फरार

Voice of Panipat

आज पूरे Haryana में आंधी-बारिश का अलर्ट

Voice of Panipat