30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
WEATHER

Weather Forecast: हरियाणा में कल 11 सितंबर से फिर लौटेगा मानसून, इन जिलों में अगले 2 दिन होगी झमाझम बारिश  

हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मानसून के एक्टिव होने से कई जिलों में अगले दो दिन बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार 11 सितंबर से हरियाणा में मानसूनी हवाएं फिर सक्रिय होने की संभावना है। जिससे अगले दो दिन 11 और 2 सितंबर को उत्तरी और पूर्वी हरियाणा के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कल यानी 11 सितंबर और 12 सितंबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और  पलवल के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना  जताई।

मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ अगले कुछ दिनों में मौसम फिर करवट ले सकता है। मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है।

इन जिलों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

हरियाणा में पिछले कई दिनों से मानसून की सुस्ती के कारण बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिल रही है। मौसम में आए इस बदलाव से प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं बीते बुधवार को राज्य के 11 जिलों में तापमान 35 डिग्री से ऊपर तापमान पहुंच गया। सिर्फ दिन ही नहीं, बल्कि रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। औसत न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।

Related posts

हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बारिश, देखें मौसम का ताजा अपडेट

Sahab Ram

मौसम में बड़ा परिवर्तन, हरियाणा सहित इन राज्‍यों का जानें हाल

Voice of Panipat

Kal Ka Mausam: हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, देखें कल कैसा रहेगा मौसम ?

Sahab Ram

Leave a Comment