लंबे समय से बदहाल पड़ी हिसार बस अड्डे के भीतर की सड़क अब जल्द सुधरने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने सड़क के नवीनीकरण के लिए एक करोड़ 24 लाख 34 हजार रुपये का बजट मंजूर कर दिया है।
बस अड्डे की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटे हिस्से होने के कारण यात्रियों के साथ-साथ रोडवेज बस चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बजट मंजूर होने के बाद अब सड़क निर्माण की प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाई जाएगी।
व्यस्त मार्ग को मिलेगी नई सुविधा
लोकल बस स्टैंड से जीएम कार्यालय की ओर जाने वाला यह मार्ग बस अड्डा परिसर के प्रमुख और व्यस्त रास्तों में शामिल है। इस मार्ग से बड़ी संख्या में रोडवेज बसों की आवाजाही होती है।
इसके अलावा रास्ते में स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन भरवाने के लिए भी कई वाहन पहुंचते हैं, जिससे इस सड़क पर लगातार आवागमन बना रहता है।
सड़क के नवीनीकरण के बाद प्रतिदिन बस अड्डे से गुजरने वाले हजारों यात्रियों और रोडवेज बसों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद है।

