31 C
Panipat
August 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana Crime

गुरुग्राम: विवाहिता की संदिग्ध मौ#त.. पिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – गुरुग्राम सेक्टर-39 झाड़सा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।यूपी के चंदौली जिले के गांव दुलहीपुर निवासी अरविंद कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी खुशबू गुप्ता (30)का विवाह दिसंबर 2022 में वाराणसी के रहने वाले हिमांशु गिप्ता से किया था।उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग खुशबू को दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। अरविंद ने बताया कि सास सुनीता देवी,पति हिमांशु और ननद अपराजिता गुप्ता आए दिन खुशबू से मारपीट करते थे। कई बार समझौता कराने के बावजूद प्रताड़ना नहीं रुकी।

हिमांशु और खुशबू

क्या है पूरा मामला:
अरविंद ने बताया कि 29 जुलाई को खुशबू दवा लेने के लिए मायके गई थी और उसका पति हिमांशु भी बिना बताए वाराणसी चला गया।हिमांशु गुरुग्राम में कोचिंग सेंटर में टीचर था और जब वह 2 अगस्त को वापस आ रहा था तो ट्रेन में दोनों की मुलाकात हुई और दोनों साथ में गुरुग्राम आ गए।जानकारी के मुताबिक शाम 7 बजे खुशबू ने मां को फोन कर बताया कि हिमांशु उसके साथ मारपीट कर रहा है। इसके बाद करीब रात 11 बजेमायके वालों ने फोन मिलाकर उनकी बेटी की तबीयत खराब होने की जानकारी दी और 15 मिनट बाद ही हिमांशु ने दोबारा फोन मिलाकर खुशबू की मौत की जानकारी दी।इसके बाद मायके वाले गुरुग्राम पहुंचे और आर्टेमिस अस्पताल में बेटी मृत हालत में मिली। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई।

पुलिस जांच:
पिता की शिकायत पर पुलिस ने सास-ससुर, पति और ननद के खिलाफ FIR दर्ज कर कई लोगों के बयान लिए हैं। साथ ही पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत टोल प्लाजा पर 2 बदमाशों ने महिला का छीना पर्स

Voice of Panipat

PNB के ग्राहक हो जाए सावधान, 10 अप्रैल से पहले करवाना होगा KYC 

Voice of Panipat

HARYANA:- पुलिस में 6 हजार लेडीज-जेंट्स कॉन्स्टेबल की भर्ती, फिजिकल टेस्ट की डेट हुई फाइनल

Voice of Panipat

Leave a Comment