33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsPANIPAT NEWS

दर्दनाक हादसा- पेड़ से टकराई कार, 5 युवकों की हुई मौत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- कुरुक्षेत्र में दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसे का मामले सामने आया है। कुरुक्षेत्र के इस्माईलाबाद से शाहाबाद की तरफ आ रही कार असंतुलित होकर पेड़ से टकराकर खदानों में गिरी। कार सवार पांचों युवकों की मौत हो गई।

इनकी शिनाख्त अंकित पुत्र गुलाब सिंह , बृजपाल पुत्र धर्मपाल वासियान बसंतपुर थाना इस्माईलाबाद, गुरमीत पुत्र नसीब सिंह वासी जैनपुर थाना शाहाबाद, गोल्डी पुत्र धर्मपाल वासी गौरीपुर थाना शाहाबाद एक अन्य युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि रात को सड़क सुनसान थी। प्राथमिक दृष्टता में हादसे का कारण गाड़ी की स्पीड अधिक होना माना जा रहा है। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने कार को गड्डों में पड़े देखा।

पुलिस कंट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। पुलिस ने करीब दो घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी की खिड़की तोड़ी। पांचों गाड़ी में मृत मिले। पुलिस ने शवों को एलएनजेपी अस्पताल स्थित शवगृह में रखवा दिया। हादसे की सूचना मिलते की स्वजन अस्पताल पहुंचे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सोनो-चांदी खरीदने की कर रहे है तैयारी, तो ये खबर आपके लिए

Voice of Panipat

हरियाणा की नई सरकार का आज फ्लोर टेस्ट

Voice of Panipat

हरियाणा के हिसार समेत इन जिलों में दूध और घी के बढ़े दाम, तय रेट से कम में बेचने पर लगेगा जुर्माना

Sahab Ram