31 C
Panipat
August 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsSPRITUAL

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा को देखते हुए आज से हाईवे पर भारी वाहन बंद..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – पंचक खत्म होने पर कांवड़ मेला दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। जिसके साथ ही पुलिस द्वारा यातायात प्लान का भी दूसरा चरण लागू हो गया है। इसके तहत रात में भी अब भारी वाहनों को हाईवे पर एंट्री नहीं मिलेगी। हाईवे पर भारी वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित किए जा चुके हैं।

दरअसल मेले के दौरान यातायात व्यवस्थित रूप से बनाए रखने के लिए पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया था, जिसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इस प्लान के तहत 4 अगस्त तक सभी भारी वाहनों को केवल रात 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक ही हाईवे पर संचालित किया गया। परंतु आज से 11 अगस्त तक भारी वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।साथ ही भीड़ बढ़ने पर डायवर्जन प्लान लागू करने की तैयारी है।7 अगस्त से भीड़ का दबाव बढ़ने की आशंका है जिसके चलते अब हरिद्वार आने वाले वाहनों को पूरी तरह डायवर्ट कर मंगलौर से रुड़की की ओर भेजा जाएगा, जहां से वाहन कनखल होते हुए बैरागी कैंप व दक्ष मंदिर के पीछे वाले मैदान में पार्क कराए जाएंगे। हालांकि, अभी भी बीच-बीच में वाहनों को मंगलौर से रुड़की डायवर्ट कर हरिद्वार भेजा जा रहा है।
भीड़ बढ़ने पर 7 अगस्त तक कभी भी डायवर्जन प्लान लागू करने की तैयारी है। साथ ही SSP नवनीत सिंह ने श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों से अपील की है पार्किंग, निर्धारित रूट और ट्रैफिक डायवर्जन का पालन करें।

वाहनों का रूट अलग:-
सामान्य यातायात और कांवड़ वाहनों के लिए भी अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं। सहारनपुर और यमुनानगर की ओर से आने वाले कांवड़ वाहन मंडावर, सोलानी चौक, नगला इमर्ती, रुड़की और एसएम तिराहे से बैरागी कैंप पार्किंग पहुंचेंगे। यातायात का दबाव बढ़ने पर दिल्ली, मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले कांवड़ वाहन रामपुर तिराहा, कोलकी टोल, प्लाजा, बड़खलन से मंडावर होते हुए इसी मार्ग से बैरागी कैंप भेजे जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, पंजाब, मुजफ्फरनगर, मंगलौर, हिमाचल प्रदेश, देहरादून, सहारनपुर, ऋषिकेश, नैनीताल और नजीबाबाद से आने वाले वाहनों के लिए मार्ग निर्धारित किए गए हैं।

पार्किंग व्यवस्था:-
देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले कांवड़ वाहन नेपाली तिराहा, सप्तऋषि तिराहा और दूधाधारी फ्लाईओवर होते हुए चमगादड़ टापू और लालजीवाला पार्किंग भेजे जाएंगे। मुरादाबाद, बिजनौर और नजीबाबाद की ओर से वाले कांवड़ वाहन चिड़ियापुर, गौंदीखाता और 4.2 डायवर्जन से गौरीशंकर तथा नीलधारा पार्किंग में पार्क कराए जाएंगे। इसके अलावा बैरागी कैंप में पार्क सभी कांवड़ वाहनों की निकासी श्मशान घाट पुल, त्रिवेणी पुल, बुद्धि माता तिराहा, देशरक्षक और सिंहद्वार होते हुए हाईवे पर कराई जाएगी।

साथ ही रोडवेज और प्राइवेट बसों के लिए भी अलग व्यवस्था लागू रहेगी। देहरादून और ऋषिकेश की बसें मोतीचूर पार्क तक संचालित होंगी। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा से आने वाली बसों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से मंडावर और अब्दुल कलाम चौक होते हुए निर्धारित पार्किंग पर भेजा जाएगा, और दिल्ली और देहरादून के बीच संचालित सभी बसें एक्सप्रेस वे का ही उपयोग करेंगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नोकरी लगवाने के नाम पर लाखो की धोखाधड़ी करने के मामले मे महिला सहित तीन आरोपित गिरफ्तार

Voice of Panipat

DELHI में ओमिक्रोन से संक्रमित मिले 73 नए केस, बढ़ी मरीजों की संख्या

Voice of Panipat

दुखद खबर-जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन

Voice of Panipat

Leave a Comment