July 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSUncategorized

पानीपत निगम का एक्शन, समय पर कार्य पूरा न करने पर 21 एजेंसियो पर लगाया 25 लाख का जुर्माना, पढ़िए कौन सी है एजेंसी

वॉयस ऑफ पानीपत (ब्यूरो): पानीपत मे नगर निगम ने बड़ा एक्शन लिया है….उन एजेंसियो पर जो विकास कार्यो मे लापरवाही बरत रहे थे….और उस काम मे लेटलतीफी कर रहे थे….बता दे कि पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर नगर निगम ने सख्त कार्रवाई करते हुए 21 एजेंसियो पर 25 लाख का जुर्माना लगाया है.. निगम द्वारा जारी तय समय सीमा के भीतर काम पूरा न करने पर निगम के एक्सईएन नवीन सेहरावत ने ऐसी 21 एजेंसियों पर करीब 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। उनके अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में सड़क, पार्क और अन्य विकास कार्यों के लिए एजेंसियों को टेंडर दिए गए थे। कई परियोजनाओं की समय सीमा फरवरी और मार्च में ही समाप्त हो चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद काम पूरा नहीं किया गया। निगम का कहना है कि जनता की सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इन जगहों पर लिया गया एक्शन–

  • भारत नगर में 80 मिमी मोटे ब्लॉक्स बिछाने थे। जिसका टेंडर द कुंज को-ऑप एल एंड सी सोसायटी को दिया था। इसकी समय सीमा 21 फरवरी 2026 थी।
  • कुलदीप नगर में अहिल्या बाई धर्मशाला के पास ब्लॉक्स बिछाने थे। जिसका टेंडर द कुंज को-ऑप एल एंड सी सोसायटी को दिया था। इसकी समय सीमा 13 मार्च 2026 थी।
  • बाबरपुर अड्डा से श्री आनंद कुटिया तक ब्लॉक्स बिछाने थे। जिसका टेंडर द कुंज को-ऑप एल एंड सी सोसायटी को दिया गया था। इसकी समय सीमा 11 फरवरी 2026 थी।
  • सेक्टर 6 में अपना पार्क के सामने वाले पार्क का सौंदर्यीकरण होना था। जिसका टेंडर द फिरोसी को-ऑप एल एंड सी सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 27 अप्रैल 2026 थी।
  • सेक्टर 13-17 स्थित रोज़ा हैरिटेज होटल वाली पार्किंग के सामने 80 मिमी मोटी इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछनी थीं। जिसका टेंडर द वसु को-ऑपरेटिव एल एंड सी सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 2 जनवरी 2026 थी।
  • वार्ड-1 के गांव अंजोगुलापुर में पार्क का निर्माण होना था। जिसका टेंडर द क्वालिटी को-ऑप सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 2 जनवरी 2026 थी।
  • वार्ड-1 में सीआईए कार्यालय के पास लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर स्वागत द्वार का निर्माण होना था। जिसका टेंडर जेपी एची कंस्ट्रक्शन को दिया था। इसकी समय सीमा 11 मार्च 2027 है।
  • वार्ड-13 में रिसालू रोड पर 80 मिमी मोटी इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछनी थीं। जिसका टेंडर द पियो ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 1 अप्रैल 2026 थी।
  • वार्ड-13 में विद्यानंद कॉलोनी तक दोनों तरफ आरसीसी नाली का निर्माण और सड़क को ऊंचा करना था। जिसका टेंडर द भाविका को-ऑप एल एंड सी सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 13 अप्रैल 2026 थी।
  • वार्ड-13 विद्यानंद कॉलोनी में 80 मिमी मोटे ब्लॉक्स बिछाने थे। जिसका टेंडर द पिरथी को-ऑपरेटिव लेबर एंड कंस्ट्रक्शन सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 19 जून 2026 थी।
  • वार्ड-21 में स्ट्रीट साइन बोर्ड, संकेतक लगाने और पीवीसी स्पीड ब्रेकर व ट्री गार्ड लगाने थे। जिसका टेंडर द श्री गंगा एल एंड सी सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 14 फरवरी 2026 थी।
  • वार्ड-21 में शहीद उधम सिंह पार्क का नवीनीकरण होना था। जिसका टेंडर द बीर आर्य को-ऑप एल एंड सी सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 10 फरवरी 2026 थी।
  • वार्ड-21 में सोधापुर गांव में स्वागत द्वार बनाने और तारकोल की सड़क बनानी थी। जिसका टेंडर द जय मां काली को-ऑप सोसायटी को दिया था। इसकी समय सीमा 1 फरवरी 2026 थी।
  • वार्ड-21 में साई कॉलोनी और सोधापुर एक्सटेंशन की कच्ची हुई सड़कों पर 80 मिमी मोटे ब्लॉक्स बिछाने थे। जिसका टेंडर द श्री गंगा एल एंड सी सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 19 मई 2026 थी।
  • वार्ड-21 में विभिन्न क्षेत्रों में 80 मिमी मोटे ब्लॉक्स बिछाने थे। जिसका टेंडर द श्री गंगा एल एंड सी सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 28 फरवरी 2026 थी।
  • वार्ड-21 में 80 मिमी मोटी इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछानी थी। टेंडर द फिरोसी को-ऑप एल एंड सी सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 7 मार्च 2026 थी।
  • वार्ड-25 में कुलदीप नगर और अर्जुन नगर की विभिन्न कच्ची सड़कों पर 80 मिमी मोटे ब्लॉक्स बिछाने थे। जिसका टेंडर द क्वालिटी को-ऑप सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 28 जून 2026 थी।
  • वार्ड-26 में काम होने थे। जिसका टेंडर द फिरोसी को-ऑप एल एंड सी सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 7 मार्च 2026 थी।
  • वार्ड-26 के श्रीनगर में सड़क का निर्माण होना था। जिसका टेंडर द भाविका को-ऑप एल एंड सी सोसायटी लिमिटेड को दिया था। इसकी समय सीमा 20 जनवरी 2026 थी, लेकिन काम पूरा नहीं हुआ।
    फिलहाल नगर निगम के एक्सईएन का कहना है कि अब किसी भी काम में देरी और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और तुरंत एक्शन लिया जाएगा। नगर निगम की इस कार्रवाई से सभी एजेंसियां सतर्क हो चुकी हैं और प्रगति का काम फिर पटरी पर लौट आया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सीआइए पुलिसकर्मी नहीं ये हैं लुटेरे, 16 दिन में लूट की दो वारदात, हुए गिरफ्तार

Voice of Panipat

G-20 समिट की चौथी शेरपा बैठक, हरियाणा में खातिरदारी के फैन हुए विदेशी महमान

Voice of Panipat

आसाराम को हुई उम्रकैद की सजा, 2 बहनो ने करवाया था दु* ष्कर्म का केस

Voice of Panipat