30.9 C
Panipat
August 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana Crime

सोनीपत:- इलेक्ट्रिशियन को तीन बाइक सवार युवकों ने लाठी डंडे से पीटा,FIR दर्ज..

वॉइस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेत्र में एक आपसी रंजिश को लेकर बीच सड़क मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 3 बाइक सवार युवकों ने पहले उसका रास्ता रोका और फिर लाठी-डंडों से बेरहमी से मारपीट की। साथ ही उसे गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने जैसी धमकी भी दी।

सीएचसी गन्नौर अस्पताल

क्या है पूरा मामला:-
पीड़ित की पहचान गन्नौर के गांव बेगा के रहने वाले फैजान के रूप में हुई है। फैजान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गन्नौर में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है और रोज की तरह 3 अगस्त शाम करीब 8 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। जैसे ही वह गन्नौर चौक स्थित शराब ठेके के पास पहुंचा तभी बाइक पर आए समीर, दिलावर और उनके अन्य साथी ने उसका रास्ता रोक लिया जिसके बाद पीड़ित ने उन पर आरोप लगाया कि तीनों युवकों ने बिना किसी उकसावे के उस पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। और मारपीट के दौरान धमकी दी कि यदि वह आगे भी नहीं सुधरा तो उसे जान से मार देंगे। जिसके बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), गन्नौर में भर्ती कराया गया, जहां मेडिकल जांच के दौरान उसके शरीर पर सात चोटें पाई गईं। सभी चोटें कुंद वस्तु से लगना बताई गईं हैं।

पुलिस जांच:-
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस CHC गन्नौर पहुंची जहां फैजान का इलाज चल रहा था। घायल के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने HSIIDC बड़ी थाना में FIR 4 अगस्त 2026 दर्ज की है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ BNS (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 126(2), 115(2), 351(3), और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह सभी पहलुओं की जांच कर रही है और साथ ही आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों का पता लगाया जा सके।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA की 2 सरकारी University डिफॉल्ट घोषित, लोकपाल की नियुक्ति न करने पर UGC ने की कार्रवाई

Voice of Panipat

शराब ठेके का शटर उखाड़ कर चोरी करने वाला आरोपित काबू

Voice of Panipat

अब 40 भाषाओं में कर सकते है Google BOARD पर बात

Voice of Panipat

Leave a Comment