28.4 C
Panipat
September 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

गमला टूटने की रंजिश में मारपीट, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला को भी पीटा..

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – पानीपत शहर की मुखीजा कॉलोनी में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है । इस झगड़े में बीच-बचाव करने आई एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए PGI रोहतक रेफर किया गया है।

PGI में चल रहा ताई का इलाज

पूरा मामला क्या है:-
जानकारी के अनुसार यह घटना 19 जुलाई को दोपहर करीब 2 बजे की है। मुखीजा कॉलोनी निवासी तालीम और पड़ोस में रहने वाले करण और आकाश के बीच कुछ दिन पहले गमला टूटने को लेकर कहासुनी हो गई थी।19 जुलाई को करण और आकाश ने तालीम का रास्ता रोक लिया और पुराने मुद्दे को लेकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कुछ देर बाद करण का भाई अर्जुन भी मौके पर पहुंच गया और तीनो ने मिलकार तालीम के साथ मारपीट शुरू कर दी ।मारपीट बढ़ते देख तालीम की बुजुर्ग ताई सीमा बीच-बचाव के लिए पहुंची। आरोप है कि इसी दौरान करण ने अपने हाथ में लिए डंडे से सीमा के सिर पर जोरदार वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर गईं।परिजन तुरंत उन्हें पानीपत के सामान्य अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें PGI रोहतक रेफर कर दिया। फिलहाल सीमा का इलाज PGI में जारी है।

पुलिस में दी शिकायत:-
तालीम जो की मुख्य रूप से कश्यप कॉलोनी, जाटल रोड का रहने वाला है , ने मॉडल टाउन थाना में लिखित शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पूरा परिवार घायल महिला के इलाज में व्यस्त था, इसलिए तत्काल शिकायत नहीं दे सके। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी ।पुलिस ने शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana:- CM सैनी का बड़ा ऐलान, अब 500 रूपए में मिलेंगा सिलेंडर

Voice of Panipat

पत्नी ने देखा पति को दुसरी महिला के साथ, तो पति ने……

Voice of Panipat

महिलाओं पर निकालता था गुस्सा, मारपीट कर करता था लूटपाट, पढिए मामला.

Voice of Panipat