34.3 C
Panipat
September 18, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा में आपदा से निपटने के लिए तैयार होगी युवाओं की फौज

हरियाणा में आपदा से निपटने के लिए तैयार होगी युवाओं की फौज

हरियाणा में किसी भी प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए सरकार ने बड़ी और महत्वकांक्षी योजना तैयार की है। इसके लिए युवाओं की खास फौज तैयार की जाएगी, जो किसी भी आपात स्थिति में राहत व बचाव कार्यों में अपना योगदान देंगे। इसके लिए फिलहाल 52000 युवाओं को खास प्रशिक्षण देने की तैयारी है।

फिलहाल यह योजना 14 जिलों के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत प्रदेश भर में किसी भी बड़े हादसे या आपदा की स्थिति में यह युवा बड़े पैमाने पर बचाव कार्यों में शिरकत कर सकेंगे। इससे जहां जान माल के नुकसान को कम किया जा सकता है, वहीं लोगों की सुरक्षा के लिए मजबूत ढांचा भी तैयार करने का प्लान है। यानी किसी भी प्राकृतिक आपदा या संकट के दौरान खास प्रशिक्षण प्राप्त यह युवा राहत और बचाव कार्य को गति देने के लिए तैयार रहेंगे। इसके लिए बड़े स्तर पर सरकार युवाओं को जोड़ने जा रही है। इसके तहत ही हरियाणा के 14 जिलों में 5200 युवाओं को आपदा प्रबंधन के लिए खास प्रशिक्षण दिया जाएगा।

हरियाणा प्रदेश में आपदा प्रबंधन के लिए बन रही योजना के तहत मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन कार्यकारिणी समिति की एक उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रशिक्षण और वित्तीय सुरक्षा के लिए किए जाने वाले प्रबंधनों पर योजना बनाई गई। क्योंकि आपदा प्रबंधन में लोगों की मदद करने वाले इन युवाओं को खास प्रशिक्षण तो दिया ही जाएगा, साथ ही आपात स्थिति में काम करने के लिए खास किट या Emergency Kit भी दी जाएगी। इसके साथ ही इस योजना का हिस्सा बनने वाले युवाओं को 3 साल का लाइफ-मेडिकल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

इस योजना को लेकर वित्त एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा का कहना है कि जो युवा प्रशिक्षण पूरा करेंगे, आपात स्थिति में काम करने के लिए अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट उपलब्ध करवाई जाएगी। इससे युवा किसी भी आपात स्थिति में स्वयं सुरक्षित रहेंगे और लोगों की मदद कर सकेंगे। गौरतलब है कि किसी भी आपत स्थिति में लोगों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए पहले 1 घंटे का समय बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में यह प्रशिक्षित युवा जल्द से जल्द जरूरत के स्थान पर पहुंच कर लोगों के बचाव का काम शरू करेंगे।

Related posts

HARYANA में बदला मौसम, जानें कब होगी बरसात

Voice of Panipat

प्यार हुआ तो की शादी, अब दहेज न देने पर निकाला घर से बाहर

Voice of Panipat

HARYANA:- CM सैनी का बड़ा ऐलान, 1.20 लाख कच्चे कर्मचारी होंगे पक्के

Voice of Panipat

Leave a Comment