वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – पानीपत के वधावाराम कॉलोनी में 28 वर्षीय महिला ने घर में रखा तेजाब पी लिया , जिससे महिला की जान चली गई । पत्नी नेहा ने 7 साल पहले घर के लोगों का विरोध करते हुए पति गौरव से शादी की थी । पुलिस जांच से यही पता चलता है कि पति की नशे की आदत , मारपीट , मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर नेहा ने ये कदम उठाया । 28 वर्षीय नेहा के तेजाब पी लेने के बाद जब उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया तो वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया । नेहा , जो दो बच्चों की मां थी । मृतका के परिजनों ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है ।बहुत बार उनके घर का विवाद थाने पहुंचा है लेकिन हर बार परिवार वाले समझोता करा दिया करते थे , देखिए समझोता कितना मंहगा पड़ गया कि 2 बच्चों ने अपनी मां को दी । आरोपी अकसर नेही को परेशान करता था , उससे पैसे मांगता था और वहीं नेहा अपना घर चलाने के लिए महनत मजदुरी करती थी लोगों के घरों में झाडू पोचे का काम करती थी । वहां परिवार वालो को शक है कि कहीं नेहा को तेजाब पिलाया तो नहीं गया ।
परिजनों का कहना है कि नेहा के ससुराल के बाकी सदस्य ठीक हैं और उन्होंने ही अब तक उसके दोनों बच्चों का पालन-पोषण करने में मदद की है । साथ ही अब नेहा की मौत के बाद बहन और जीजा ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपी पति गौरव उर्फ गौरी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए, ताकि नेहा को न्याय मिल सके ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

