July 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

कुरुक्षेत्र के पीहोवा में मैरिज पैलेस के मैनेजर पर रे#प का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)-हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पीहोवा क्षेत्र में स्थित एक मैरिज पैलेस से जुड़े मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।पीड़ित महिला के अनुसार उसका पति पिछले करीब एक साल से पीहोवा-कुरुक्षेत्र रोड पर बने एक मैरिज पैलेस में काम करता है।जिस दौरान महिला भी कई बार अपने पति के साथ वहां जाती थी।महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मैनेजर उसके पति को किसी काम के बहाने बाहर भेज देता था। और इसके बाद उसे अकेला पाकर उसकी दिव्यांगता का फ़ायदा उठाकर उसके साथ जबरदस्ती करता था।महिला द्वारा विरोध करने पर वह वीडियो वायरल करने और अपनी पहुँच के चलते पति को नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था ।

(AI GENERATED) पीहोवा मैरिज पैलेस रेप मामला दर्ज

23 जुलाई को महिला के पेट में अचानक दर्द हुआ और पेट में दर्द की शिकायत के बाद परिजन महिला को पीहोवा के एक निजी अस्पताल ले गए। जांच में पता चला कि वह लगभग 5 महीने की गर्भवती है। इसके बाद महिला ने परिजनों को पूरी घटना बताई और पुलिस में शिकायत दी ।शिकायत में महिला ने बताया कि वह शारीरिक रूप से कमजोर और दिव्यांग है।थाना सदर पीहोवा के SHO सतीश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी मैनेजर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- अवैध कॉलोनिया काटने वालों पर होगी FIR दर्ज- उपायुक्त

Voice of Panipat

PANIPAT: ऑटो में सवारी बैठा सुनसान जगह पर ले जाकर लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

चोरी किये गए 3 मोबाइल के साथ युवक काबू

Voice of Panipat

Leave a Comment