July 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

सेक्टर – 3 स्थित स्पा सेंटर पर छापेमारी , 1 साल से चल रहा था सै#क्स रैकिट

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – फरीदाबाद के सेक्टर – 3 स्थित बेबी स्पा और उससे जुड़े ओयो होटल में पुलिस का बड़ा एक्शन , लगभग 1 साल से जारी सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ । महिला पुलिस और सेक्टर – 56 की क्राइम ब्रांच ने ये एक्शन लिया साथ ही आगे भी इलाके में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए कड़ी जांच का आशवासन दिया । इस मामले में स्पा की रिसेप्शननिस्ट का हाथ बताया जा रहा है जिसके ज़रिए होटल में अवैध काम हो रहे थे । मौके पर स्पा के अंदर बने बेडरूम टाइप कमरे में 5 युवतियों सहित 1 युवक मिला जिन्हें फिलहाल हिरासत में ले लिया गया है ।

महिला थाना की इंस्पेक्टर उषा ने बताया कि , मामले में होटल मालिक और एक रिसेप्शनिस्ट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है । पांच महिलाएं और युवक फरीदाबाद के रहने वाले हैं , जिनसे पुलिस पूछताछ कर रही है । जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी । वहीं एनआईटी एसीपी अर्जुन ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि 3 नंबर क्षेत्र में स्थित बेबी स्पा सेंटर और उससे जुड़े ओयो होटल में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं । इन्हीं शिकायतों के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई ।

पुलिस के द्वारा की गई छानबीन के बाद पता चला की इन अवैध कामों के लिए एंट्री फीस 600 रूपए थी औऱ इन के लिए स्पा के अंगर अलग से बेडरूम बनाए हुए थे । वहीं पुलिस ये भी जांच कर रही है कि स्पा सेंटर और होटल से जुड़े सभी लाइसेंस और अन्य आवश्यक दस्तावेज वैध हैं या नहीं । साथ ही हिरासत में लिए गए लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है । यदि किसी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी । वहीं पुलिस प्रशासन ने लोगों से कहा है कि अगर आस पास किसी प्रकार की संदिग्ध या गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सब्जी मंडी में लहसुन बेचते नजर आए Sunil Grover, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा में 9 साल की बच्ची फिर से हुई शिकार

Voice of Panipat

बैंक अकाउंट हो सकता है खाली ,पब्लिक प्लेस पर चार्ज ना करें अपना स्मार्टफोन

Voice of Panipat

Leave a Comment