32.7 C
Panipat
October 8, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana News

बेवजह हवा में गोलियां चलाने के शौकीन हो जाएं सावधान, बढ़ने वाली है मुसीबत

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा में अब लाइसेंसी अस्ले से हवा में गोलियां चलाने वालों की अब खैर नहीं। हरियाणा पुलिस अब लाइसेंसी असला रखने वाले सभी लोगों के Arms and ammunition की फिज़िकल जांच जल्द करने वाली है। फिजिकल जांच में अगर एम्युनिशन कम पाया गया तो उनके ऊपर बड़ी कार्रवाई की जाएगी।आपका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। बता दें कि अब शादी समारोह में भी आप अब वेवजह गोलियां नहीं चला सकते हैं। दिवाली या किसी भी खुशी के मौके पर अब आप हवाई फायरिंग नहीं कर सकते हैं। बेवजह हवा में गोलियां चलाने के शौकीन लोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है।

ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि प्रदेश की खट्टर सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेशों के बाद हरियाणा पुलिस ने प्रदेश भर में लाइसेंसी असला रखने वाले सभी लोगों के आर्म एन्ड एम्युनेशन की फिज़िकल जांच शुरू कर दी है। अब अगर आपने किसी भी समारोह में ऐसा किया तो उसका आपको पूरा हिसाब देना होगा।अपने इन गोलियों को कब और क्यों इस्तेमाल किया है। दूसरी और ये भी आदेश जारी किए गए हैं कि अगर आप ये चलाई गई गोलियों का हिसाब नहीं दे पाए तो आपका लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।

Related posts

DELHI-ROHTAK के लिये रैपिट ट्रेन की होगी शुरूआत, अब दिल्ली का सफर 35-40 मिनट में होगा तय

Voice of Panipat

Haryana पुलिस की बड़ी कार्रवाही, 72 VIP की सिक्योरिटी हटाई

Voice of Panipat

कहीं WhatsApp पर लीक न हो जाएं आपकी पर्सनल chats, तुरंत करें ये Setting

Voice of Panipat