वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)- गुरुग्राम पुलिस ने हनीट्रैप और धोखाधड़ी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला नौकरी के बहाने कंपनी में घुसती थी और फिर बिजनेसमैन को शादी के जाल में फंसाकर लाखों रुपये लेकर फरार हो जाती थी।युवती अब तक तीन शादियां कर चुकी है।

वर्षा की तस्वीर
क्या है पूरा मामला:-
पीड़ित गुरुग्राम में ही रियल एस्टेट कारोबारी है। आरोपी युवती उनकी ही कंपनी में नौकरी करती थी। वास्तव में भिवानी के रहने वाले रियल एस्टेट कारोबारी संदीप कुमार ने सेक्टर-65 थाने में शिकायत दी थी। संदीप का ऑफिस गुरुग्राम सेक्टर-65 में है। उन्होंने बताया कि 2023 की शुरुआत में कंपनी में रिसेप्शनिस्ट की भर्ती निकली थी। जिसके लिए सोनीपत की वर्षा ने रिज्यूमे भेजा था। इंटरव्यू के बाद उसे नौकरी दे दी गई। कुछ दिन बाद वर्षा ने संदीप पर शादी का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद 27 जून 2023 को दोनों ने शादी कर ली।संदीप का आरोप है कि शादी के बाद वर्षा ने उन्हें प्रताड़ीत करना शुरू कर दिया और उन्हें परिवार से अलग कर दिया इस्के अलावा पैतृक संपत्ति भी अपने नाम करने की मांग की। जब संदीप को वर्षा की पिछली शादियों के बारे में पता चला तो उन्होंने विरोध किया। इसके बाद वर्षा ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 18 लाख रुपये की मांग की। संदीप ने बताया कि RTGS के जरिए उन्होंने यह राशि वर्षा के खाते में ट्रांसफर भी की।अप्रैल 2025 में जब वर्षा जल्दी में घर से निकली तो अलमारी की चाभी घर ही थी जिसके बाद संदीप ने उसकी अलमारी चेक की। जिसमें उसे कोर्ट केस के दस्तावेज मिले जिसमें वर्षा की 2 पिछली शादियों का जिक्र था। संदीप के अनुसार वर्षा ने पहले पति के साथ लिव-इन मैं रह रही थी और उससे तलाक लिए बिना उसने दूसरी शादी की थी और पहले भी वह पतियों पर दहेज और रेप के झूठे केस कर चुकी है।
पुलिस कार्यवाही:-
सेक्टर-65 थाना SHO रामवीर के अनुसार, गिरफ्तार महिला पर आरोप है कि उसने रियल एस्टेट कारोबारी से शादी की और उनके ऑफिस पर कब्जा करने की कोशिश भी की। साथ ही अपनी पुरानी शादियां छुपाकर धोखाधड़ी की।पुलिस ने महिला वर्षा और उसके परिवार के 5 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

