July 29, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsBusinessHaryanaIndia NewsINFORMATIVELatest News

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला: पेटीएम पेमेंट्स बैंक बंद करने का आदेश..!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – दिल्ली हाईकोर्ट ने नियमों के उल्लंघन और जमाकर्ताओं के हित के खिलाफ काम करने के कारण पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को पूरी तरह से बंद (विंड-अप) करने का आदेश दिया है। इस मामले में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने मंगलवार को आधिकारिक बयान जारी कर पूरी स्थिति स्पष्ट की है। हाईकोर्ट द्वारा SBI के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरिकुमार ए.एम. नायर को पेटीएम पेमेंट्स बैंक का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया गया है। 8 जुलाई 2026 से वह बैंक के बोर्ड के सभी अधिकारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोर्ट ने लिक्विडेटर को बैंकिंग और कंपनीज एक्ट के तहत तय सभी अधिकारों का इस्तेमाल करने के लिए कहा है।

दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम बैंक किया बंद

मुख्य बातें:-

  • लाइसेंस रद्दीकरण:- आरबीआई ने लगातार नियमों का पालन न करने के कारण 24 अप्रैल 2026 को पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया।
  • हाईकोर्ट के आदेश:- दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 जुलाई और 22 जुलाई 2026 के अपने आदेशों में बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 और कंपनीज एक्ट, 2013 के तहत बैंक को बंद करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।
  • लिक्विडेटर:- अब नियुक्त आधिकारिक लिक्विडेटर गिरिकुमार ए.एम. नायर बैंक की संपत्तियों और समापन से जुड़ी बाकी कानूनी प्रक्रियाओं को संभाल रहे हैं।

क्यों लिया गया ये फैसला:-
दरअसल आरबीआई ने बताया कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस अप्रैल 2026 में ही रद्द कर दिया गया था। केंद्रीय बैंक के अनुसार, PPBL लगातार बैंकिंग नियमों का पालन करने में विफल रहा और उसकी गतिविधियां जमाकर्ताओं के हितों के खिलाफ थीं। लाइसेंस रद्द करने के बाद आरबीआई ने बैंक को कानूनी रूप से बंद करने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था। 8 जुलाई 2026 से अब बैंक की संपत्तियों और लेन-देन से जुड़े सभी मामले गिरिकुमार ए.एम. नायर की देखरेख में पूरे किए जाएंगे।

कौन होता है लिक्विडेटर:-
ऑफिशियल लिक्विडेटर कोर्ट द्वारा नियुक्त किया जाता है। यह अधिकारी कंपनी/बैंक की संपत्ति को कब्जे में लेकर देनदारियों का हिसाब लगाता है और जमाकर्ताओं व कर्जदाताओं के पैसों का निपटारा करता है।

पेटीएम ऐप पर असर:-
राहत की बात ये है कि यह आदेश केवल पेटीएम पेमेंट्स बैंक के लिए है। आम उपभोक्ताओं के लिए पेटीएम का सामान्य ऐप पहले की तरह ही काम करता रहेगा। साथ ही यूपीआई, बिल पेमेंट्स और मोबाइल रिचार्ज जैसी सेवाएं भी अन्य पार्टनर बैंकों के सहयोग से पूरी तरह सुरक्षित और चालू रहेंगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

राजा रघुवंशी म#र्डर केस में सुप्रीम कोर्ट ने सोनम को दिए 2 विकल्प

Voice of Panipat

दहेज की बली चढ़ी विवाहिता, शरीर पर मिले चोट के निशान, देखिए पूरा मामला

Voice of Panipat

हरियाणा विधानसभा सत्र शुरु, एक सप्ताह के कामों को निपटाने की तैयारी

Voice of Panipat

Leave a Comment