28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

फरीदाबाद में गैस कटर से ATM काटकर 5.5 लाख की चोरी, एक ही दिन में 2 वारदात!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल)-फरीदाबाद में एक ही दिन में चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने ATM और दुकान को निशाना बनाकर कुल 5 लाख 75 हजार रुपये से ज्यादा पर हाथ साफ कर दिया।

गैस कटर से काटा ATM :-
पहली वारदात सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में हुई। यहां JCB कंपनी के सामने स्थित कॉलोनी में लगे हिताची कंपनी के ATM को चोरों ने निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार देर रात बदमाश गैस कटर लेकर आए और ATM को काटकर अंदर रखी करीब 5.5 लाख रुपये की नगदी निकालकर फरार हो गए। सुबह स्थानीय लोगों ने जब क्षतिग्रस्त ATM देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।

ATM तोड़कर की चोरी

दुकान का ताला तोड़कर ले गए 25 हजार:-
उसी दिन शहर के दूसरे इलाके में चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर चोरी की। बदमाश दुकान के अंदर रखा सामान और करीब 25 हजार रुपये की नगदी चुराकर ले गए।सुबह जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा मिला और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

दुकान का ताला तोड चुराए पैसे

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस:-
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि दोनों मामलों की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थलों के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी हो रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों चोरी की वारदातों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल दोनों मामलों में कानूनी कार्रवाई जारी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला कांग्रेस में हुए शामिल, CM चन्नी ने किया स्वागत

Voice of Panipat

HARYANA:- काम से वापिस घर लौटा पति, न मिली पत्नी न मिले बच्चे, केस दर्ज

Voice of Panipat

घने कोहरे की चादर में लिपटा HARYANA, विजिबिलिटी जीरो, ट्रेनें लेट

Voice of Panipat