July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsLatest News

पत्नी के बुटीक की लाईट जाने पर पति ने S.H.O. को किया फोन S.P. बन कर की बात

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – हरियाणा के गुरूग्राम में पत्नी के बुटीक पर लाईट जाने के बाद पति ने सेक्टर- 29 के SHO को फर्जी कॉल किया । SP बनकर बात की और अपना काम करवाने के लिए DGP के नाम से डराने लगा । व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला है लेकिन फोन पर उसने खुद को हिमाचल प्रदेश का बताया और MG ROAD स्थित मेगा मॉल की लाईट तुरंत लौटाने की बात S.H.O. से की ।

आरोपी व्यक्ति करण कुमार सकूजा की पत्नी का MG ROAD स्थित मॉल में बुटीक है । वही लाईट जाने के बाद सेक्टर -29 के SHO को फोन मिलाना आरोपी युवक को भारी पड़ गया । वहीं आरोपी ने हिमाचल प्रदेश से S.P. चंदन सिंह बनकर बात की थी । जिस पर SHO को शक हो गया कि एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की ओर से इस तरह बिजली चालू कराने का दबाव बनाना आम बात नही है , जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस टीम को मेगा मॉल भेजा । टीम ने मॉल प्रबंधन और संबंधित लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि मामला पूरी तरह फर्जी है ।

पुलिस ने सरकारी अधिकारी की फर्जी पहचान इस्तेमाल करने , पुलिस को गुमराह करने और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में डीएलएफ सेक्टर-29 थाने में केस दर्ज कर लिया । SHO सतेंद्र ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है । यह भी जांच की जा रही है कि उसने पहले भी किसी सरकारी विभाग या अन्य व्यक्ति के साथ इस तरह की धोखाधड़ी की है या नहीं ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- शादी के 4 दिन बाद दूल्हा लापता, पत्नी को लेने गया था ससुराल, पढ़िए पूरा मामला

Voice of Panipat

एक WhatsApp कॉल ने ठग लिए लाखों, आप भी हो जाए सावधान

Voice of Panipat

ट्रेन से सफर करने वालों को मिलेगी राहत, 2 साल बाद इन रूटों पर हुआ संचालन

Voice of Panipat

Leave a Comment