वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – हरियाणा के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग ने टीचर ट्रांसफर ड्राइव 2026 के लिए डेटा वेरिफिकेशन और ऑथेंटिकेशन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन MIS पोर्टल के जरिए होगी और यह 1 अगस्त से शुरू होकर 30 अगस्त तक चलेगी।
ऐसे होगी ट्रांसफर प्रक्रिया:-
विभाग के अनुसार सबसे पहले शिक्षकों का डेटा अपडेट और वेरिफाई किया जाएगा। इसके बाद स्कोर और टेन्योर के आधार पर मेरिट बनेगी और आपत्तियों का निपटारा होगा। फाइनल लिस्ट आने के बाद ऑनलाइन तबादलों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।स्कूल शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों(DEEO) को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय में अपने जिले का डेटा MIS पोर्टल पर सही-सही अपडेट करवाएं। अगर बाद में कोई गलती या विसंगति पाई जाती है तो संबंधित शिक्षक,
मुख्यध्यापक या प्राचार्य के खिलाफ टीचर ट्रांसफर नीति-2026 और सेवा नियमों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।

महत्वपूर्ण तिथियां:-
- 1 से 7 अगस्त 2026: शिक्षक MIS पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट और सत्यापित करेंगे
- 8 से 9 अगस्त: सभी शिक्षकों के स्कोर और टेन्योर की लिस्ट जारी होगी
- 10 से 14 अगस्त: शिक्षक अपने दावे और आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे
- 15 से 21 अगस्त: जिला स्तरीय समिति दावों और आपत्तियों पर फैसला लेगी
- 22 अगस्त: जिला समिति के निर्णय प्रकाशित किए जाएंगे
- 23 से 25 अगस्त: राज्य स्तरीय समिति के सामने आपत्ति दर्ज करने का मौका मिलेगा
- 26 से 28 अगस्त: राज्य स्तरीय समिति निर्णय देगी
- 29 से 30 अगस्त: फाइनल स्कोर और टेन्योर लिस्ट जारी होगी
विभाग ने साफ किया है कि मेरिट पॉइंट्स और कार्यकाल की गणना के लिए 31 जुलाई 2026 को कट-ऑफ तिथि माना जाएगा। यानी 31 जुलाई तक की सर्विस और योग्यता ही काउंट होगी।
30 अगस्त को फाइनल लिस्ट आने के बाद ही ऑनलाइन ट्रांसफर प्रोसेस शुरू होगी। शिक्षकों को सलाह है कि वे समय रहते अपना डेटा चेक कर लें ताकि बाद में कोई दिक्कत न आए।
TEAM VOICE OF PANIPAT

