33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaIndia NewsINFORMATIVELatest NewsLifestylePanipat

आज से हुए देशभर में कई बड़े बदलाव : पासपोर्ट , आधार कार्ड , गैस सिलेंडर और पेट्रोल से जुड़े नियम जारी

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी ) – 1 जुलाई 2026 से पूरे भारत में रोज़मर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली कई सेवाओं और वस्तुओं से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू किए गए हैं। जिनकी जानकारी लेना हर नागरिक के लिए जरूरी है। आम लोगों के लिए खुशी की बात यह है कि अब बहुत सी चीजों के दामों में गिरावट आई है, वहीं कुछ चीजों के दामों में उछाल देखने को मिला है। आपको बता दें कि इसमें कमर्शियल सिलेंडर, पासपोर्ट, आधार कार्ड, गाड़ियों की बढ़ी कीमत और डीजल की बिक्री पर हटी पाबंदी जैसे 8 बड़े नियम लागू हो चुके हैं।

ये हैं 8 बड़े बदलाव –

  1. कमर्शियल सिलेंडर हुआ 180 रुपए सस्ता : फिलहाल के लिए कमर्शियल सिलेंडर के दाम पहले से 180 रुपए कम कर दिए गए हैं, जिससे होटल और रेस्टोरेंट को बहुत फायदा होने वाला है। पर 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।
  2. डीजल की बिक्री पर हटी पाबंदी : पेट्रोलियम मंत्रालय ने पेट्रोल-डीजल की कमी के चलते 11 जून को किसी भी पेट्रोल पंप पर एक गाड़ी में 200 लीटर से ज्यादा डीजल देने पर रोक लगाई थी, पर बाद में हालात सुधरने पर 29 जून को ये आदेश वापस ले लिए गए। अब कोई भी व्यक्ति अपने वाहन में आवश्यकतानुसार कितना भी डीजल भरवा सकता है। अब ये रोक पूरी तरह खत्म की जा चुकी है।
  3. न्यारा एनर्जी ने किया पेट्रोल-डीजल सस्ता : प्राइवेट फ्यूल रिटेलर कंपनी न्यारा ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है, जिसमें आज से पेट्रोल 5 रुपए सस्ता और डीजल 3 रुपए सस्ता हो चुका है।
  4. पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा : पासपोर्ट बनवाने या री-इश्यू करवाने के लिए अब यात्रियों को लगभग 1000 रुपए ज्यादा देने होंगे। पहले इसके लिए 1500 रुपए देने होते थे, पर अब ये कीमत बढ़कर 2500 हो चुकी है, जिसका असर फ्लाइट से यात्रा करने वालों की जेब पर साफ दिखाई देगा।
  5. ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर दोगुना हुआ जुर्माना : अब ट्रेन में चालाकी से बिना टिकट यात्रा करने वालों पर भी सख्ती बरती जाएगी। पहले इस तरह यात्रा करने पर पकड़े जाने का जुर्माना 250 रुपए होता था, जो अब बढ़कर 500 रुपए हो चुका है। और अगर कोई यात्री किसी और कारण से दोषी पाया जाता है, तो उसे 6 महीने की जेल, 1000 रुपए जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
  6. कार की खरीदारी हुई महंगी : ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आज से सभी वाहनों की खरीदारी पर 2% तक की बढ़ोतरी की है। जबकि टाटा मोटर्स ने अपने वाहनों पर केवल 1.5% की ही बढ़ोतरी की है। इससे वाहनों की खरीदारी करने वालों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।
  7. आधार कार्ड होगा फ्री अपडेट : UIDAI के अनुसार अब आधार कार्ड में ईमेल अपडेट करवाने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। पहले इसके लिए 75 रुपए शुल्क देना पड़ता था। ये नियम 31 दिसंबर तक लागू रहेगा।
  8. ATF की कीमत में 5 रुपए की कटौती : केंद्र सरकार ने 1 जुलाई से एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में 5 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी है। कटौती के बाद इसकी नई कीमत 110 रुपए प्रति लीटर हो गई है। माना जा रहा है कि इससे एयरलाइंस कंपनियों को राहत मिलेगी और आने वाले दिनों में हवाई टिकट के दाम भी कम हो सकते हैं।

सरकार की ओर से लागू किए गए इन नए नियमों का उद्देश्य विभिन्न सेवाओं और व्यवस्थाओं में बदलाव लाना है। ऐसे में आम लोगों को भी इन बदलावों की जानकारी रखनी चाहिए, ताकि वे नई व्यवस्थाओं का सही तरीके से लाभ उठा सकें।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा के सभी टोल प्लाजा पर तैनात होगी पुलिस

Voice of Panipat

50 हजार से कम कीमत, गजब के फीचर्स के साथ मिलेंगे ये शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर

Sahab Ram

आज इन राज्यो में होगी बारिश, पढ़िए अगले 24 घंटे का पुर्वानुमान

Voice of Panipat