33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

INTER-CASTE अफेयर के चलते घर से भागी युवती , सामान और डोक्यूमेंट भी ले गई साथ…

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – पानीपत के मॉडल टाऊन क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां बेटी के INTER-CASTE लव अफेयर में परिवार की नामंज़ूरी के चलते वो अपना सामान बांधकर घर से फरार हो गई । बताया जा रहा है कि वो एक दिन पहले ही NET का एग्ज़ाम देने पिता के साथ दिल्ली गई थी ।

परिजनों के अनुसार युवती की मुलाकात जनकपुरी के रहने वाले मधुर से अपनी INTERNSHIP के दौरान हुई थी ।वहीं बेटी के मन की बात परिवार के सामने तब आई जब घर में उसकी शादी की बात चलने पर उसने ना करते हुए अपने और बॉयफ्रैंड मधुर के लव अफेयर की सारी कहानी बता दी । लेकिन सारी बात सुनने के बाद पिता ने INTER-CASTE मैरिज़ की के लिए साफ इनकार कर दिया था। जिस पर पिता की बात का ज़्यादा विरोध ना करते हुए युवती ने सारी बात मान ली थी । लेकिन घरवालों को बिलकुल भी भनक नहीं थी कि सोमवार को दिल्ली से पेपर देकर आने के अगले दिन ही उनकी बेटी घर से फरार हो जाएगी । पिता का कहना है कि बहुत देर तक बेटी के घर पर ना आने के बाद उनका शक INTER-CASTE लव अफेयर पर ही गया ।

जिसके बाद पिता ने बिना देरी किए MODEL TOWN थाना क्षेत्र में पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई और मधुर पर बेटी को घर से बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया । अब पिता का कहना है कि उनकी बेटी सही- सलामत घर वापस आ जाए । उसकी सुरक्षा के आगे घुटने टेकते हुए पिता ने अब INTER-CASTE मैरिज़ की भी अनुमति दे दी है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल की अध्यापिका सुमन रानी ने किऐ सवाल , प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने भी जिताई ख़ुशी

Voice of Panipat

अभिषेक का कुछ ही देर में अंतिम संस्कार,मानी गई परिजनों की सभी मागें

Voice of Panipat

कुंडली बार्डर पर धरनारत एक किसान ने तोड़ा दम, पढिए खबर.

Voice of Panipat