33.2 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

Govt loan : हरियाणा की महिलाओं को मिलेगा 3 लाख रुपये तक का लोन, सरकार देगी ब्याज में राहत

हरियाणा की महिलाओं को मिलेगा 3 लाख रुपये तक का लोन

हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए लोन देने की योजना शुरू की गई है। सरकार द्वारा दिलाए जाने वाले लोन के माध्यम से महिला अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकती हैं। सरकार महिलाओं को लोन ही नहीं बल्कि उस पर लगने वाले ब्याज पर भी राहत दे रही है।

इस योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं को बैंकों के माध्यम से स्वरोजगार के लिए 3 लाख रुपये तक ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि वे स्वावलंबी बनकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें। हरियाणा सरकार की यह योजना सभी जिलों में लागू है और संबंधित अधिकारियों को पात्र महिलाओं को इस योजना का लाभ दिलाने के आदेश दिए है।

चरखी दादरी मनदीप कौर ने बताया कि प्रदेश की विधवा महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए लोन की सुविधा दे रही है। इस योजना का लाभ 3 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाली विधवा महिलाओं को प्रदान किया जाता है। इसकी पात्रता शर्तों में महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच, पूर्व के किसी ऋण मामले में डिफाल्टर न होना, हरियाणा का निवासी होना शामिल है। योजना के तहत बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा अनुदान के रूप में अदा कर की जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए व अवधि 3 वर्ष, जो भी पहले होगी।

योजना के तहत इन व्यवसायों के लिए मिल सकता है ऋण

डीसी ने बताया कि विधवा अनुदान योजना के तहत डेयरिंग, वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, पापड़ बनाना, आचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, स्कूल यूनिफॉर्म सीलना इत्यादि शामिल है। इच्छुक महिलाएं आवेदन करने के लिए भिवानी स्थित हरियाणा महिला विकास निगम जिला प्रबंधक कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।

योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज

उपायुक्त ने बताया कि विधवा अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा करवाने होंगे। इन दस्तावेजों में राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र आदि शामिल है तथा आवेदक के पास उपरोक्त सभी दस्तावेजों की दो-दो कॉपी जमा करवायें।

Related posts

1 April से बदल जाएंगे Tax से जुड़े ये 4 नियम, जानें अपना नफा- नुकसान

Voice of Panipat

गुरूग्राम में B.TECH  की छात्रा यूनिवर्सिटी के होस्टल में मिली इस हालत में

Voice of Panipat

छोटी उम्र में आधार कार्ड से बना सात जन्मों का बंधन, स्कूल रिकॉर्ड ने तोडे सपने.

Voice of Panipat

Leave a Comment