अगर आपका बजट कम है और आप 50 हजार की कीमत में कोई अच्छा स्कूटर लेने की सोच रहें तो ये जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है।
आज हम आपको कम कीमत में 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों के बारें में बताएंगे। खास बात ये है कि आप सिर्फ 50 से 60 हजार तक में इन्हें खरीद सकते है और अगर कॉलेज या ऑफिस जानें के लिए आप कोई स्कूटर ढूंढ रहें तो ये आपके लिए बेहतर ऑपशन हो सकता है। यहां देखें पूरी जानकारी…
सिर्फ 44,990 में मिलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर
इस लिस्ट में पहला स्कूटर हीरो मोटोकॉर्प के Vida ब्रॉड का VX2 Go है। BaaS (Battery as a Service) प्लान के साथ इसकी शुरूआती एक्स शोरूम कीमत करीब 44,990 रुपये बताई गई है। ये स्कूटर आपको 50 हजार से भी कम कीमत में मिल सकता है।
TVS का Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर
लिस्ट में दूसरे नंबर पर TVS का Orbiter V1 इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस स्कूटर की स्पीड 68 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक बार फुल चार्ज करने पर ये स्कूटर लगभग 86 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है। BaaS प्लान के साथ इसकी एक्स शोरूम कीमत करीब 49,999 रुपये बताई जा रही है।
Bounce Infinity E1 इलेक्ट्रिक स्कूटर भी एक शानदार ऑपशन हो सकता है। BaaS प्लान के साथ इस मॉडल में स्कूटर की शुरुआती कीमत लगभग 45,099 से ₹55,000 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, जहाँ बैटरी के लिए अलग से मासिक प्लान लेना होता है। इसकी टॉप स्पीट 65 किलोमीटर प्रति घंटा है और एक बार फुल चार्ज होने पर यह 70 किलोमीटर तक चल सकता है।

