September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

जम्मू-पंजाब में बाढ़ से Haryana की 8 ट्रेन canceled

जम्मू कश्मीर और पंजाब में भारी बारिश के कारण पैदा हुए बाढ़ के हालातों के कारण हरियाणा की 8 ट्रेन कैंसिल हो गई हैं… जम्मू से चलकर पंजाब के रास्ते ये ट्रेन हरियाणा के सिरसा, हिसार होते हुए राजस्थान और गुजरात को जाती हैं… कुछ ट्रेन राजस्थान से हरियाणा के रेवाड़ी, गुरुग्राम होते हुए दिल्ली, यूपी के रास्ते पंजाब होते हुए जम्मू को जाती हैं… अब इन्हें अक्तूबर तक के लिए कैंसिल किया गया है…

मीडिया में छपी खबरों के अनुसार जम्मू के कठुआ-माधोपुर पंजाब स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 17 पर तकनीकी समस्या के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है.. तकनीकी समस्या को दूर करन के लिए कुछ ट्रेन कैंसिल हुई हैं.. तकनीकी खामी दूर करते ही सभी ट्रेन रिस्टोर कर दी जाएंगी..

*आंशिक रद्द रेल सेवाएं*

गाड़ी सख्या संख्या 14803, भगत की कोठी-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी.. वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी.. यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट-जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी..

गाड़ी संख्या14804, जम्मूतवी- भगत की कोठी रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी… यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी…

गाड़ी संख्या 19223, साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा जो 15 अक्तूबर 2025 तक साबरमती से प्रस्थान करेगी वह फिरोजपुर कैंट तक ही संचालित होगी… यह रेलसेवा फिरोजपुर कैंट- जम्मूतवी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी..

गाड़ी संख्या19224, जम्मूतवी- साबरमती रेलसेवा 15 अक्तूबर 2025 तक जम्मूतवी के स्थान पर फिरोजपुर कैंट से संचालित होगी… यह रेलसेवा जम्मूतवी- फिरोजपुर कैंट के मध्य आंशिक रद्द रहेगी…

*रिस्टोर रेल सेवाएं*

गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी रेलसेवा 6 सितंबर से रिस्टोर रहेगी…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पंजाब में भारी बारिश और बाढ़: नदियां उफान पर, करतारपुर कॉरिडोर प्रभावित

Voice of Panipat

ASI महिला ने JJP नेता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप, गर्भवती होने पर गिराया बच्चा, FIR दर्ज

Voice of Panipat

रेलवे स्टेशनों पर मोबाइल चार्जिग करने पर देने होगे पैसे

Voice of Panipat