28.5 C
Panipat
September 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest News

7 या 8 सितंबर,जानिए कब से शुरू हो रहे है पितृ पक्ष

वायस ऑफ पानीपत (रिद्धी)-हिंदू धर्म में पितृ पक्ष को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है….पंचांग के अनुसार साल 2025 में पितृ पक्ष सितंबर माह से शुरू हो रहा है,जो अगले 15 दिनों तक चलेंगे,पितृ पक्ष को श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है….मान्यता है पितृ पक्ष के दौरान हमारे पूर्वज धरती पर आते हैं और अपने परिवार वालों को आशीर्वाद देते हैं,इसलिए यह दिन अपने पितरों को याद करने और उनकी पूजा करने के लिए उत्तम माने जाते हैं..पितृ पक्ष में श्राद्ध,करना बहुत महत्वपूर्ण और फलदायी होता है, श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और उनकी कृपा परिवार पर बनी रहती है….जानते हैं साल 2025 में श्राद्ध किस तारिख से शुरू हो रहे हैं

आपको बता दे साल 2025 में पितृ पक्ष अनंत चतुर्दशी के अगले दिन यानि 7 सितंबर से शुरू हो रहे हैं. 7 सितंबर को भाद्रपद माह की पूर्णिमा तिथि से शुरू होकर सर्वपितृ अमावस्या तिथिके दिन पर समाप्त होते हैं.साल 2025 में श्राद्ध 7 सितंबर से 21 सितंबर तक रहेंगे….

जानिए किस दिन है कौनसा श्राद्ध :

07 सितंबर 2025, रविवार: पूर्णिमा श्राद्ध।

08 सितंबर 2025, सोमवार: प्रतिपदा श्राद्ध।

09 सितंबर 2025, मंगलवार: द्वितीया श्राद्ध।

10 सितंबर 2025, बुधवार: तृतीया और चतुर्थी श्राद्ध।

11 सितंबर 2025, गुरुवार: भरणी व पंचमी श्राद्ध।

12 सितंबर 2025, शुक्रवार: षष्ठी श्राद्ध।

13 सितंबर 2025, शनिवार: सप्तमी श्राद्ध।

14 सितंबर 2025, रविवार: अष्टमी श्राद्ध।

15 सितंबर 2025, सोमवार: नवमी श्राद्ध।

16 सितंबर 2025, मंगलवार: दशमी श्राद्ध।

17 सितंबर 2025, बुधवार: एकादशी श्राद्ध।

18 सितंबर 2025, गुरुवार: द्वादशी श्राद्ध।

19 सितंबर 2025, शुक्रवार: त्रयोदशी/मघा श्राद्ध।

20 सितंबर 2025, शनिवार: चतुर्दशी श्राद्ध।

21 सितंबर 2025, रविवार: सर्वपितृ अमावस्या।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- 600 विदेशी नागरिको को मिलेगी भारत की नागरिकता

Voice of Panipat

अब बिना ATM कार्ड के निकाले पैसे, जानिए कैसे ?

Voice of Panipat

रेलवे ने 30 जोड़ी ट्रेनों के बढ़ाए डिब्बे

Voice of Panipat