September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हिसार से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा आज से होगी शुरू, CM दिखाएंगे हरी झंडी

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से चड़ीगढ़ के लिए फ्लाइट आज से शुरू होगी… CM नायब सैनी अलायंस एयर के 72 सीटर विमान को दोपहर बाद साढ़े 3 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे… इस दौरान प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल भी रहेंगे… पहली फ्लाइट में सीएम भी चंडीगढ़ जा सकते हैं…

फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन सोमवार व शुक्रवार को उड़ेगी लोग अब केवल 1 घंटे में हिसार से चंडीगढ़ की यात्रा कर सकेंगे.. तय शेड्यूल के मुताबिक, चंडीगढ़ से हिसार की पहली फ्लाइट सोमवार दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर रवाना होगी और शाम 4 बजकर 30 मिनट पर हिसार पहुंचेगी…वहीं, वापसी की फ्लाइट हिसार से शाम 4 बजकर 55 मिनट पर उड़ान भरेगी और शाम 5 बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी…

चंडीगढ़ से हिसार की उड़ान का समय करीब 1 घंटा 10 मिनट और हिसार से चंडीगढ़ की उड़ान लगभग 1 घंटा रहेगा… अलायंस एयर इस मार्ग पर फ्लेक्सी किराया मॉडल के तहत बुकिंग कर रही है… जिसमें किराया 1449 रुपए से 1704 रुपए के बीच तय किया गया है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गैंस सिलेंडर पर फिर शुरू हुई सब्सिडी, ऐसे करें चैक

Voice of Panipat

HARYANA:- CM सैनी का ऐलान, सड़क दुर्घटना में घायलों का इतने लाख तक का होगा मुफ्त इलाज 

Voice of Panipat

HARYANA में कल जारी होगा BJP का मेनिफेस्टो, राष्ट्रिय अध्यक्ष JP नड्डा होगें शामिल

Voice of Panipat