30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में असिस्टेंट प्रोफेसर स्क्रीनिंग टेस्ट कैंसिल, जल्द जारी होगी New Date

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर का होने वाला स्क्रीनिंग टेस्ट कैंसिल कर दिया गया है.. हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.. दरअसल, केमिस्ट्री सब्जेक्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर और फिजिक्स सब्जेक्ट में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 11 मई को स्क्रीनिंग टेस्ट होना था..  

लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालातों को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया है.. एचपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में लिखा है कि कॉलेज कैडर के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की जानकारी के लिए यह बताया जाता है कि 11 मई को (सुबह और शाम के सेशन) को निर्धारित स्क्रीनिंग टेस्ट को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है.. स्क्रीनिंग टेस्ट की नई तारीख की घोषणा नियत समय पर की जाएगी.. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट देखते रहें..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Gold-Silver Price: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें 8 अगस्त के ताजा भाव

Sahab Ram

क्यों हुई IAS की गिरफ्तारी, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

विजय गाहल्याण को खेल उपलब्धि के लिए खेल मंत्री ने किया सम्मानित

Voice of Panipat