July 26, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

आम आदमी के लिए जरूरी खबर, LPG गैंस सिलेंडर हुआ मंहगा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- सरकार ने आम लोगों को बड़ा झटका दिया है.. केंद्रीय बजट के बाद LPG गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है.. सरकार ने जो राहत बजट के दिन दी थी.. वह आज वापिस ले ली.. 1 मार्च 2025 को इंडियन ऑयल ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 6 रुपए बढ़ोतरी कर दी है.. हालांकि 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है..

दिल्ली में इसकी कीमत ₹6 रुपए बढ़कर ₹1803 हो गईं.. पहले ये ₹1797 में मिल रहा था। कोलकाता में यह 6 रुपए बढ़कर ₹1913 में मिल रहा है.. पहले इसके दाम ₹1907 थे.. मुंबई में सिलेंडर 1749 रुपए से 5.5 रुपए बढ़कर 1755.50 रुपए हो गया है.. चेन्नई में सिलेंडर 1965 रुपए पर मिल रहा है.. हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है.. दिल्ली में यह ₹803 और मुंबई में ₹802.50 का मिल रहा है..

बता दे कि बजट के दिन LPG गैंस सिलेंडर के रेट में 7 रुपए कि मिली छोटी सी राहत केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को मिली थी.. घरेलू गैस सिलेंडर यानी 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में 1 अगस्त 2024 से कोई बदलाव नहीं हुआ है.. मार्च महीने में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह सबसे कम बढ़ोतरी है.. पिछले साल 1 मार्च 2024 को एक बार में 352 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी… इस बार फरवरी में मिले 7 रुपये की मामूली राहत को अब फिर बढ़ी हुई कीमतों के साथ लगभग खत्म कर दिया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

राम रहीम को जेल प्रशासन लेकर पहुंचा PGI..जानिए क्या रही वजह

Voice of Panipat

महिला हॉकी टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास

Voice of Panipat

BREAKING:- Haryana CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, राजेश खुल्लर ओवरआल इंचार्ज

Voice of Panipat