21.5 C
Panipat
March 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत पुलिस ने 2024 में आर्म्स एक्ट में 107 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- SP लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों व अपराधियों की धरपकड़ के लिए वर्ष 2024 में समय समय पर चलाए गए अभियान के सार्थक परिणाम निकल कर सामने आए है। वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट के 81 अभियोग दर्ज कर 107 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे 89 अवैध देसी पिस्तौल, 60 जिंदा रौंद व 3 मैग्जीन बरामद कर आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। जिला पुलिस ने अवैध हथियारों सहित आरोपियों को पकड़ने के साथ ही हथियारों की सप्लाई की चैन को भी तोड़ने में कामयाबी हासिल की है। वही वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट में 116 अभियोग दर्ज कर 168 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनसे 134 अवैध देसी पिस्तौल, 1 गन, 1 राईफल, 93 जिंदा रौंद व 11 मैग्जीन बरामद की गई थी।

*हत्या की वारदातों में हथियारों के प्रयोग में आई कमी*
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने बताया कि उक्त अभियान के परिणाम स्वरूप वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में हत्या की वारदातों में हथियारों के प्रयोग में कमी देखने को मिली। वर्ष 2023 में हत्या के 61 मामलों में से 14 मामलों में हथियारों को प्रयोग हुआ है। वही वर्ष 2024 में हत्या के 48 मामलों में 6 मामलों में अवैध हथियारों का प्रयोग हुआ है।

*स्नेचिंग की वारदातों में हथियारों के प्रयोग में आई कमी*
वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2024 में स्नेचिंग की वारदातों में हथियारों के प्रयोग में कमी देखने को मिली। वर्ष 2023 में 15 मामले आए थे, वही वर्ष 2024 में 14 मामले आए है जिसमें अवैध हथियार का प्रयोग हुआ है। SP लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि जिले को अपराध मुक्त और शांति स्थापित रखने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। आमजन पुलिस के आंख व कान है। उनसे मिलने वाली सूचनाओं से ही पुलिस अपराध पर अंकुश लगा सकती है। जिला वासी पुलिस को पूरा सहयोग देते रहे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप ही पुलिस जिले में होने वाली बड़ी वारदातों और गैंगवार को टालने में कामयाब रही हैं। जिला वासियों से अपील है कि वे आगे भी इसी प्रकार एक जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाते हुए जिला को अपराधों मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें।

*वर्ष 2024 में आर्म्स एक्ट में की गई 7 बड़ी कार्रवाई*

  1. सीआईए टू पुलिस टीम ने 17 दिसम्बर को चौटाला रोड पर कौशल गैंग के दो गुर्गो को 2 देसी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद सहित काबू किया था। दोनों आरोपी गैंग को हथियार सप्लाई करते थे।
  2. सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 31 अक्तूबर को उझा मोड़ पर 2 देसी पिस्तौल व 1 जिंदा रौंद सहित युवक को काबू किया था। करनाल निवासी दोस्त से खरीदकर लाया था।
  3. एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने 21 दिसम्बर को सेक्टर 13/17 में एक युवक को देसी पिस्तौल व 5 जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी पर आपराधिक वारदातों के 7 मामलें पहले से दर्ज थे।
  4. सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 25 सितम्बर को धमीजा कॉलोनी में युवक को देसी पिस्तौल व 5 जिंदा रौंद सहित काबू किया था। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने असला सप्लायर को यूपी के काबू किया था।
  5. सीआईए थ्री पुलिस टीम ने 30 जनवरी को धमीजा कॉलोनी में युवक को 3 देसी पिस्तौल सहित काबू किया था।
  6. सीआईए वन पुलिस टीम ने 22 अक्तूबर को सेक्टर 13/17 में युवक को 2 देसी पिस्तौल सहित काबू किया था। आरोपी यूपी के हथियार खरीदकर लाया था।
  7. सीआईए टू पुलिस टीम ने 1 अक्तूबर को अलग अलग स्थान से 4 युवकों को काबू कर इनसे 4 देसी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद बरामद किये थे।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ट्रक ड्राइवर के हड़ताल के चलते, चंडीगढ़ के कई पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल खत्म

Voice of Panipat

परिवार को बंद कमरे में आग लगाने वाला आरोपी राहूल हुआ गिरफ्तार

Voice of Panipat

Haryana में प्रेग्नेंसी छिपाने पर 1700 महिलाओं को Notice

Voice of Panipat