30.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

PANIPAT में एक बच्चे की मां प्रेमी संग हुई फरार, शादी से पहले मायके में था अफेयर

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत के गांव अदियान से एक युवती घर से अचानक संदिग्ध हालात में लापता हो गई.. युवती का एक बेटा भी है.. जब पति सुबह ड्यूटी चला गया तो महिला घर से कहीं चली गई.. ससुर ने युवती की काफी तलाश की लेकिन युवती का कहीं कुछ पता नहीं चला फिर ससुर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. ससुर ने बताया कि महिला का उसके मायके में किसी लड़के के साथ अफेयर था, हमें संदेह है कि वही हमारी बहू को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया है.. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है..

थाना मतलौड़ा पुलिस को दी शिकायत में ससुर ने बताया कि मेरे दो लड़के और पांच लड़कियां हैं, जिनकी मैंने शादी कर दी है.. मेरा छोटा लड़का सफीदों जिला जींद में एक फैक्ट्री में ड्राइवर का काम करता है.. मैंने उसकी शादी गांव अटल तहसील सांपला जिला रोहतक में एक युवती के साथ की थी.. कुछ दिन शादी ठीक-ठाक चली और संगीता को एक लड़का हुआ.. महिला के ससुर ने बताया कि घर पर सब सामान्य रूप से ठीक चल रहा था.. हमें गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि संगीता का उसके मायके में किसी के साथ अफेयर है.. हमने इस बात को अनसुना कर दिया, क्योंकि परिवार में सब ठीक चल रहा था.. बीते दिनों एक दिन मेरा लड़का ड्यूटी पर गया हुआ था.. पीछे से मेरी बहू घर में किसी को बिना बताए कहीं चली गई.. हमने अपने तौर पर उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया.. लेकिन वह नहीं मिली.. इसके बाद हमने थाना मतलौडा में शिकायत दर्ज कराई.. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल महिला की तलाश की जा रही है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana के नए DGP पर आज दिल्ली में मंथन, ओपी सिंह होंगे रिटायर

Voice of Panipat

सेलिब्रिटी वाला Apple फोन, 18 Carat Gold Chassis के साथ ये आईफोन जीत सकता है दिल

Voice of Panipat

PANIPAT:- शराब ठेकेदार से 4 लाख 48 हजार लूट मामले में चौथा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat