July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

हरियाणा में चलते ऑटल टैकंर में लगी आग

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के हिसार में कैंट के पास तेल के टैंकर में अचानक आग लग गई.. ड्राइवर राकेश ने सूझबूझ दिखाते हुए टैंकर कूद कर जान बचाई.. आग की लपटें देख नेशनल हाईवे पर भीड़ लग गई.. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया.. गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया.. ड्राइवर राकेश ने बताया कि टैंकर में सड़क बनाने में प्रयोग होने वाला तेल था.. वह बठिंडा से बहादुरगढ़ लेकर जा जा रहा था..

शनिवार को दिन वह बठिंडा से टैंकर लेकर चला था.. शाम को हिसार कैंट के पास एक होटल पर सो गया.. सुबह जब होटल से टैंकर लेकर चला तो कुछ दूर जाने के बाद केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.. ड्राइवर राकेश ने बताया कि इसके बाद उसने टैंकर को सड़क किनारे खड़ा कर दिया.. आग की लपटों के बीच केबिन से कूद गया.. इसके बाद फायर ब्रिगेड को फोन करके आग की जानकारी दी.. वहीं वहां से गुजर रहे वाहनों के चालकों व लोगों की भीड़ मौके पर लग गई.. फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया.. आगजनी से टैंकर का केबिन पूरी तरह से जल गया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Weight loss से लेकर दिल को स्वस्थ रखने तक, भुने चने खाने के हैं फायदे

Voice of Panipat

हरियाणा से दिल्ली के लिए अब वैकल्पिक रास्तों पर फोकस, आज से सड़कों पर पैचवर्क का काम

Voice of Panipat

पहली कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने इतने फीसदी बढ़ाया महंगाई भत्ता

Voice of Panipat