28.5 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsPanipatPanipat Crime

HARYANA:- शादी के बाद खुश थे पति पत्नी, ऐसा क्या हुआ की छोड़कर चली गई पत्नी, पति ने गम मे…

हरियाणा के रोहतक गांव निंदाना में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आकर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी.. युवक का शव गांव के खेतों में पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला.. जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो उन्होंने शव को पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा.. जिसके बाद मामले की सूचना मृतक के परिवार वालों और पुलिस को दी.. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी है.. मृतक की पहचान गांव निंदाना निवासी 25 वर्षीय अमित के रूप में हुई है.. वह दो भाई और दो बहन है.. मृतक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी.. लेकिन शादी के दो-चार दिन बाद ही उसकी पत्नी छोड़कर चली गई.. इसके बाद मंगलवार को अमित घर से निकला और उसने खेतों जाकर फांसी लगा ली..

जानकारी के मुताबिक आपको बता दे की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पता चला कि वह घर से कल दोपहर करीब 3 बजे दो रस्सी लेकर निकला था.. उन्हीं रस्सी में से एक रस्सी से खेत में जाकर फंदा लगा लिया.. मृतक के भाई अमरजीत ने बताया कि अमित मजदूरी करता था और किसी से कोई कहासुनी भी नहीं हुई.. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.. पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है..

TEAM VOICE OF PANIPAT                                                                                 

Related posts

HSSC ने रद्द की परीक्षा, पकड़े गए 3 युवक, क्या है पूरा मामला..

Voice of Panipat

रामलला प्राण प्रतिष्ठा से पहले हरियाणा में अलर्ट जारी

Voice of Panipat

HARYANA:-CM सैनी का बड़ा एलान, इस जिले के 7 गांवों को मिलेगी पानी से राहत

Voice of Panipat