August 2, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- आज से आयुष्मान कार्ड से होगा इलाज, IMS की हड़ताल वापस

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में सरकार से सफल वार्ता के बाद IMA ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है… आज से प्रदेश के पैनल में शामिल सभी 600 निजी अस्पतालों में लोगों का इलाज शुरू हो गया है.. सरकार से हुई वार्ता पर संतोष जताते हुए IMA ने कहा है की आम जनता को सरकारी योजना के तहत सही और आसानी से लाभ मिलता रहेगा.. सरकार अब 15 जुलाई तक निजी अस्पतालों के खातों में बकाया 133 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेगी.. सरकार ने कहा की 15 जुलाई तक आपकी बकाया राशि जारी कर दी जाएगी देर रात आईएमए ने आयुष्मान कार्ड पर इलाज को लेकर फैसला लिया..

आपको बता दें कि हरियाणा मे आयुष्मान के तहत 45 लाख बीपीएल परिवारों के 1.70 करोड़ लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है इसके लिए सरकार की ओर से 600 से निजी अस्पतालों को पैनल में शामिल किया गया है.. IMA ने कहना है कि जब तक सरकार राहत नहीं देती.. तब तक डॉक्टर कार्ड धारकों का इलाज नहीं करेंगे.. दूसरी ओर, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का कहना है कि डॉक्टरों की अधिकतम मांगें मान ली गई हैं, एसओपी तैयार करने में थोड़ा समय लगता है.. उन्होंने डॉक्टरों से इलाज जारी रखने की अपील की है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

थाना सदर के 2 गांव थाना चांदनी बाग में शिफ्ट, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

हरियाणा में अब रजिस्ट्री कराना होगा महंगा, जारी हुए नए कलेक्टर रेट

Voice of Panipat

मर्डर के 18 दिन बाद पहलवान सुशील कुमार , सामने आया वीडियो

Voice of Panipat